फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal riot: Five accused could not be caught, now their houses will be confiscated

संभल बवाल: पकड़ में न आ सके पांच आरोपी, अब होगी घरों की कुर्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sambhal riot: Five accused could not be caught, now their houses will be confiscated
संभल। संभल बवाल के पांच आरोपियों के घरों की अब कुर्की होगी, क्योंकि वह फरार चल रहे हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए जा चुके हैं। एसपी का कहना है कि इन आरोपियों की तलाश में टीम लगी है लेकिन गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

एसपी केके विश्नोई ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के खग्गूसराय के निवासी अता, फैजान, राहिल और शारिक व हिंदुपुरा खेड़ा के निवासी समद संभल बवाल के आरोपी हैं। उपद्रवियों ने आगजनी और पुलिस पर फायरिंग की थी। एसपी और डीएम पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस 14 लोगों के घरों की कुर्की की कार्रवाई पहले कर चुकी है। अब पांच और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैरजमानती वारंट न्यायालय से लेकर कुर्की की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 12 मई तक इन आरोपियों को न्यायालय में हाजिर होने का मौका दिया गया था लेकिन हाजिर नहीं हुए। एसपी का कहना है कि जिन आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराया गया था और वह अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, उनके घर की कुर्की की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी है। न्यायालय की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हिंसा में शामिल कई सौ लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 85 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 74 उपद्रवियों के पोस्टर भी जारी किए थे और उनकी पहचान बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed