Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Pollution Control Board team reached Chandausi, examined the gas coming out of the stepwell

Sambhal: चंदाैसी पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम, बावड़ी से निकल रही गैस की जांच की, कहा- जहरीली नहीं

Mon, 06 Jan 2025 08:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 08:16 PM IST
सार

लक्ष्मणगंज के बावड़ी से निकल रही गैस की जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पहुंची। प्रारंभिक जांच में गैस जहरीली नहीं पाई गई, और वायु गुणवत्ता भी सामान्य रही। बावड़ी की खोदाई फिलहाल मलबा हटाने तक सीमित है।

विज्ञापन
Sambhal: Pollution Control Board team reached Chandausi, examined the gas coming out of the stepwell
चंदाैसी में जांच करती पीसीबी की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में खोदाई के दौरान कुआं के हिस्से से निकल रही गैस की जांच करने के साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पहुंची और बावड़ी में उतर कर जांच पड़ताल की। टीम के अनुसार प्रथमदृष्टया कुआं से निकल रही गैस जहरीली नहीं है। टीम ने मशीन लगा कर वायु की गुणवत्ता की भी जांच की है।

विज्ञापन


सनातन सेवक संघ प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् ने मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज के खाली प्लाट में बावड़ी होने का दावा करते हुए 21 दिसंबर दिन शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के आदेश पर उसी दिन खोदाई कराई गई तो बावड़ी का अस्तित्व सामने आने लगा।
विज्ञापन


तीन मंजिला बावड़ी का भवन बताया जा रहा है। दो मंजिल कर खोदाई की जा चुकी है। दो जनवरी को दूसरी मंजिल पर कुआं की ओर जाने वाला गेट क्षतिग्रस्त निकला और उसमें से गैस निकल रही थी। जिससे मौके पर मौजूद एआई की टीम ने खोदाई पर रोक लगा दी थी। तब से सिर्फ मलबा उठाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर 12 बलजे करीब उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता पर्यावरण मुरादाबाद महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ बावड़ी पहुंचे। टीम में अतुल चौहान और अनिल कुमार थे। टीम के तीनों सदस्यों ने गैस निकलने वाले स्थान पर 10 से 15 पंद्रह रुक कर जांच पड़ताल की तो गैस का कोई असर नजर नहीं आया। इसके बाद मशीन लगा कर वायु की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

दोपहर 12 बजे तक ही चला मलबा हटाने का कार्य

बावड़ी के गलियारों से मलबा निकालने का कार्य सोमवार को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक ही चला। सुबह आठ बजे पालिका के कर्मचारी मजदूर फाबड़ा आदि लेकर बावड़ी पहुंचे और गलियारों में इकट्ठा मलबा परात से उठा कर बाहर फेंकते रहे। दोपहर 12 बजे तक पर्यावरण मुरादाबाद की टीम पहुंची तो मलबा हटाने का कार्य बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं वायु की गुणवत्ता की जांच को मशीन लगाने के दौरान आसपास भी किसी को नहीं आने दिया गया।



प्रथमदृष्टया गैस बावड़ी से निकलने वाली जहरीली नहीं है। मशीन लगा कर चार घंट वायु की गुणवत्ता की भी जांच की गई है। मंगलवार की सुबह मशीन को लैब में जमा कर दिया जाएगा। बुधवार सुबह तक रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इस पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।  - महेंद्र सिंह, सहायक अभियंता पर्यावरण मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed