{"_id":"600dd3a98ebc3e31965c560f","slug":"sambhal-police-alert-on-26-january-sambhal-news-mbd377316422","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जिले में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस की सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जिले में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस की सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
संभल। गणतंत्र दिवस से पहले संभल जिले में पुलिस की एहतियाती सतर्कता बढ़ गई है। रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डों और आने-जाने वाले वाहनों को पुलिस चेक कर रही है। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में भी चेकिंग कराई जा रही है। संवेदनशीलता के मद्देनजर सोमवार को पुलिस संभल में पैदल मार्च करेगी। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बम डिस्पोजल यूनिट और डॉग स्क्वायड की चेकिंग भी कराई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क है। बहजोई स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन है। इसलिए सबसे अधिक सतर्कता पुलिस लाइन के आसपास रखी जा रही है।
पुलिस लाइन के आसपास वाले इलाकों में जिनके घर हैं, उनके घरों में यह पता किया जा रहा है कि कहीं कोई बाहरी व्यक्ति तो आकर नहीं रुका है। अगर किसी के बारे में संदेह होगा तो उसका सत्यापन कराया जाएगा। जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। चेकिंग सोमवार को भी जारी रहेगी।