फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Pickup hits students riding bike, 12th class student dies while going to give paper

Sambhal: पिकअप ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, पेपर देने जा रहे 12वीं के छात्र की मौत.. दूसरा घायल

Fri, 16 Feb 2024 06:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:34 PM IST
सार

बबराला में पिकअप ने बाइक सवार छात्रों ने टक्कर मार दी। हादसे में पेपर देने जा रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Sambhal: Pickup hits students riding bike, 12th class student dies while going to give paper
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबराला के मुरादाबाद-आगरा मार्ग पर नूरपुर तिराहे के पास दूध से लदी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 12वीं का प्रैक्टिकल देने जा रहे गांव ईसमपुर निवासी अंशु (18) की मौत हो गई तथा साथी प्रमोद घायल हो गए। आरोपी चालक-क्लीनर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईसमपुर निवासी अंशु यादव व प्रमोद यादव बबराला के दीनानाथ इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र थे। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी। छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दोनों शुक्रवार की सुबह बाइक से संभल क्षेत्र के गांव लहरावन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जा रहे थे।
विज्ञापन


मुरादाबाद आगरा मार्ग स्थित नूरपुर तिराहे के पास सामने से आ रही दूध से लदी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंशु व प्रमोद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने अंशु को मृत घोषित कर दिया है तथा प्रमोद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

चार बहनों का इकलौता भाई थी अंशु

मां सुनीता ने बताया कि अंशु उनका इकलौता बेटा था। चार बेटियां हैं। वह चारों बहनों का इकलौता भाई था। दीनानाथ इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था, जिसकी बोर्ड की परीक्षा होनी थी। पर परीक्षा से पहले ही हादसे ने उसकी जान ले ली।

पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजापुर के निकट बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे सुभाष (30) निवासी खोजापुर की मौत हो गई। जबकि अजय कुमार निवासी बाघऊ कोतवाली गुन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुभाष और अजय दिल्ली के लक्ष्मीनगर में रहकर गोलगप्पे का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम दोनों लोग दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। सुभाष अपनी गाड़ी से अजय को छोड़ने उनके गांव बाघऊ जाने लगे। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजापुर के निकट पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।



इससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अजय कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed