फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal news: Corona infected woman gives birth to twin daughters girls negative

संभल : कोरोना संक्रमित महिला ने जुड़वां बेटियों को दिया जन्म, बच्चियां निगेटिव

Thu, 29 Apr 2021 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नरौली (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, नरौली (संभल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 04:27 AM IST
सार

  • एल-2 नरौली में पुरुष चिकित्सक ने कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
sambhal news: Corona infected woman gives birth to twin daughters girls negative
सुरक्षित प्रसव के बाद बच्चियों को दिखाते डॉक्टर... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमित गर्भवती ने कोविड अस्पताल में जुड़वां निगेटिव बच्चियों को जन्म दिया। महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ के अभाव में पुरुष चिकित्सक ने सुरक्षित प्रसव कराया। चिकित्सक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण महिला के स्वास्थ्य को लेकर काफी ध्यान रखते हुए प्रसव कराया गया।

विज्ञापन


संभल जिले की नगर पंचायत नरौली के गांव खेड़ाखास निवासी 26 वर्षीय महिला को प्रसव का समय पूरा होने पर सोमवार को सीएचसी में लाया गया था। वहां जांच कराई, तो महिला कोरोना संक्रमित मिली। महिला को कोरोना संक्रमित होने पर उपचार के लिए सोमवार को कोविड एल-टू श्रेणी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को आधी रात के बाद महिला को प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर डॉ. मनोज कुमार, डा. योगेश कुमार और अन्य स्टाफ था। प्रसूति रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. खिलेंद्र कुमार को इमरजेंसी कॉल कर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कोरोना संक्रमित महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया। महिला ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। डा. खिलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला व दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। मंगलवार को नवजात बेटियों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया जबकि महिला का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान इमरजेंसी के लिए कोविड-स्पेशल एंबुलेंस पर ईएमटी रोहित चौबे व पायलेट योगेश कुमार मौजूद रहे।


हिसार में तीन संक्रमित गर्भवतियों के स्वस्थ बच्चे
उधर, हिसार के नागरिक अस्पताल में तीन संक्रमित गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया। अस्पताल की एसएमओ डॉ. अनीता बंसल ने बताया कि तीनों के बच्चे स्वस्थ और निगेटिव हैं। एहतियात के तौर पर बच्चों के नर्सरी में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed