{"_id":"651340ca8f295f3fd806c297","slug":"sambhal-naib-tehsildar-ran-away-after-stopping-tractor-trolley-filled-with-soil-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल : मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर नायब तहसीलदार को खनन माफिया ने दौड़ाया, ड्राइवर को पीटकर किया बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल : मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर नायब तहसीलदार को खनन माफिया ने दौड़ाया, ड्राइवर को पीटकर किया बेहोश
Wed, 27 Sep 2023 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:06 AM IST
सार
नायब तहसीलदार अपने अर्दली के साथ गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोग हिरासत में लिए और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में कर लिया। नायब तहसीलदार के चालक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
खनन माफियाओं ने संभल के नायब तहसीलदार अनुज कुमार की गाड़ी के चालक दीपक को गांव रसूलपुर धतरा में पीट पीट कर बेहोश कर दिया। नायब तहसीलदार अपने अर्दली के साथ गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोग हिरासत में लिए और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में कर लिया। नायब तहसीलदार के चालक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
चालक ने बताया कि नायब तहसीलदार वसूली के लिए गांव रसूलपुर धतरा जा रहे थे। गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक कई ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी भरकर गुजर रहे थे। इन्हें रोका तो वह भड़क गए और कई लोग एकत्र होकर हमलावर हुए। इसी दौरान मारपीट शुरू कर दी। चालक ने बताया कि नायब तहसीलदार का अर्दली नायब तहसीलदार को गाड़ी में बैठाकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बेहोशी की हालत में नायब तहसीलदार की गाड़ी के चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम सुनील कुमार ने मामले में कार्रवाई कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मालूम हो जिले में खनन जमकर किया जा रहा है। अनुमति के नाम पर यह सारा खेल है। व्यवसायिक भूमियों पर भराव किया जा रहा है जबकि जिलाधिकारी ने सख्ती से कहा है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में खनन होता मिलता है तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी खनन रुका नहीं है। थाना हयातनगर के प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।