{"_id":"604d07dd8ebc3e591f4952f9","slug":"sambhal-mp-speak-on-wasim-rizavi-sambhal-news-mbd3828319160","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी की याचका पर बिफरे संभल सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी की याचका पर बिफरे संभल सांसद
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की याचिका पर संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. बर्क ने कहा कि यह नाकाबिले बर्दाश्त है। पुरी दुुनिया के मुसलमान इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।
शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए सांसद बर्क ने कहा कि वसीम रिजवी के इस कदम से पूरी दुनिया में हड़कंप है। कुरान की आयतों में तरमीम की बात कहने वाले ने शायद कुरान को सही से नहीं पढ़ा है। यदि पढ़ा होता तो ऐसा कदम नहीं उठाते। उन्होंने दूसरों को खुश करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। खुद चेयरमैन की कुर्सी पर बने रहने की कोशिश में वह ऐसा कर रहे हैं। सांसद ने सरकार से मांग की है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे पूरी दुनिया के मुसलमानों का गुस्सा शांत हो सके।
सांसद के बेटे मौलाना ममलुकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ऐसा बयान देने वाले को इस्लाम से खारिज कर दिया जाता है। सांसद के पोते एवं सपा नेता जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि वसीम रिजवी को अपने इस कदम पर काफी मांगनी चाहिए।