फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal mp speak on caa in parliament

संभल सांसद ने संसद में उठाया नागरिकता संशोधन कानून का मुद्दा, वापस लेने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
sambhal mp speak on caa in parliament
संसद में बोलते डॉ बर्क - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने संसद में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सवाल उठाए हैं। सरकार से कानून वापस लेने की मांग की है। सांसद ने कहा कि देश सबका है। मुस्लिमों से भेदभाव नहीं किया जाए। सरकार सीएए, एनआरसी और एनपीआर लाकर विवाद पैदा कर रही है। इस कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया, जेनयू, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और संभल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। महिलाएं सरकार से कानून वापस लेने के लिए मांग कर रही हैं। लेकिन सरकार की ओर से सुनवाई नहीं हो रही है। यह गलत है। इससे देश की तरक्की नहीं होगी। देश की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा बनाना होगा। एक दूसरे को समझना होगा। तब यह देश तरक्की करेगा। सांसद ने कहा कि सरकार को यह कानून वापस लेना चाहिए। जिससे विरोध प्रदर्शन समाप्त हो सकें। मालूम हो संभल में 15 दिनों से महिलाएं पक्का बाग के हुसैनी मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। सांसद ने महिलाओं के प्रदर्शन का समर्थन किया था। जिसमें यह भी कहा था कि वह महिलाओं की आवाजा को संसद में उठाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने अपनी बात संसद में रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed