फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: MP Barq Angered by Controversial Poster of Film 'Dhurandhar' in Lucknow

Sambhal: लखनऊ में फिल्म धुरंधर के विवादित पोस्टर पर खफा हुए सांसद बर्क, कहा युवाओं को गुमराह करने की साजिश

Thu, 09 Apr 2026 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2026 12:29 AM IST
सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि विवादित पोस्टर लगाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि खराब करने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको सपाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह एक सोची समझी साजिश है।

विज्ञापन
Sambhal: MP Barq Angered by Controversial Poster of Film 'Dhurandhar' in Lucknow
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर

विस्तार

विवादित पोस्टर लगाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि खराब करने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको सपाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह एक सोची समझी साजिश है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का। 

विज्ञापन


बुधवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ में धुरंधर फिल्म के नाम पर जो पोस्टर लगाए हैं। जिसमें अखिलेश यादव के शासनकाल को ल्यारी राज के रूप में दर्शाया गया है। यह एक गुमराह करने का प्रयास है। 
विज्ञापन


सांसद ने आगे कहा कि यदि सपा ने भी इसी अंदाज में जवाब देना शुरू किया, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। किसी को भी किसी नेता की छवि खराब करने का अधिकार नहीं है और ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे समाज में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल जो पोस्टर लखनऊ में लगाए गए हैं उसमें एक तरफ सपा शासन को ल्यारी राज दर्शाया गया है। जबकि दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ को धुरंधर दर्शाया है। इसको लेकर ही प्रदेश के सपाइयों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed