फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Miscreants looted cash and jewelery from brother-in-law and sister-in-law returning with medicines

Sambhal: दवा लेकर लौट रहे देवर-भाभी से बदमाशों ने नकदी-जेवर लूटे, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध...कर रहे जांच

Sun, 12 May 2024 01:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 01:26 PM IST
सार

संभल के मोहम्मदनगर कस्बा मार्ग पर छह बदमाशों ने देवर-भाभी को डराकर दो हजार रुपये और जेवर लूट लिए। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उन्होंने दोनों पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Sambhal: Miscreants looted cash and jewelery from brother-in-law and sister-in-law returning with medicines
लूट की घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी कोतवाली इलाके के मोहम्मदनगर कस्बा मार्ग पर रात करीब आठ बजे बाइक सवार छह बदमाशों ने दवा लेकर लौट रहे देवर-भाभी से तमंचे के बल पर दो हजार रुपये व महिला से चेन व कुंडल लूट लिए। विरोध पर युवक के साथ मारपीट की और भाग गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। चंदौसी कोतवाली के भीकनपुर गांव निवासी रवीन्द्र शनिवार की रात आठ बजे अपनी भाभी नीशू को असालतपुर जारई गांव से दवा दिलाकर लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान मोहम्मदनगर कस्बा मार्ग पर पहुंचने पर गणेशपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर उसकी बाइक गिरा दी। जबकि तीन बदमाश पहले से घटनास्थल पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके गिरने के बाद बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो दो बदमाश उसे पकड़कर बराबर के खेत में ले गए और उसे तमंचे की बट से पीटा। इसके बाद बदमाश उससे दो हजार रुपये की नकदी और उसकी भाभी से चेन और कुंडल लूटकर गनेशपुर की ओर भाग गए।

पीड़ित युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटना को लेकर पीड़ितों से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

डकैती के आरोपी को जेल भेजा

हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने डकैती के मामले में वांछित चल रहे असमोली थाना क्षेत्र के इकरोटिया निवासी फैसल अब्बास को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी हाल में दिल्ली के क्रांतिनगर अंतर्गत गली नंबर तीन में रहता है। डकैती के मामले में वांछित चल रहा था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सिरसी से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed