फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Mentha firm raided by S-GST team, caught tax evasion of 35 lakhs

Sambhal : मेंथा फर्म पर एस-जीएसटी टीम का छापा, 35 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी

Fri, 16 Sep 2022 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 01:35 AM IST
सार

Sambhal: एस-जीएसटी (सेंट्रल गुड एंड सर्विस टैक्स) टीम मुरादाबाद का चंदौसी नगर के सीता आश्रम गुलडेहरा रोड स्थित एमएस केमिकल्स फर्म पर छापा पड़ा। छह घंटे की जांच-पड़ताल में टीम ने फर्जी इनवाइस पर करीब 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। इसके अलावा फर्म में पांच लाख रुपये का स्टॉक भी कम मिला है।

विज्ञापन
Sambhal: Mentha firm raided by S-GST team, caught tax evasion of 35 lakhs
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एस-जीएसटी (सेंट्रल गुड एंड सर्विस टैक्स) टीम मुरादाबाद का चंदौसी नगर के सीता आश्रम गुलडेहरा रोड स्थित एमएस केमिकल्स फर्म पर छापा पड़ा। छह घंटे की जांच-पड़ताल में टीम ने फर्जी इनवाइस पर करीब 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। इसके अलावा फर्म में पांच लाख रुपये का स्टॉक भी कम मिला है। टीम रिकॉर्ड जब्त कर अपने साथ ले गई और मौके पर फर्म मालिक से दस लाख रुपये का चालान भी जमा कराया है। जांच के बाद बकाया टैक्स और जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुरादाबाद एसजीएसटी एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 केपी वर्मा की टीम सीता आश्रम गुलडेहरा रोड स्थित मेंथा की एमएस केमिकल्स फर्म पर दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंची। टीम ने फर्म मालिक को बुलाकर अंदर जांच के लिए चले गए। टीम ने फर्म से खरीद फरोख्त के बिल मांगे। जांच के दौरान सामने आया कि फर्म ने मेंथा खरीद के लिए इनवाइस लगाई हैं, वह फर्जी हैं। फर्मों से माल खरीदा ही नहीं गया। आईटीएस रिवर्सल का लाभ लेने के लिए फर्जी इनवाइस लगाई गई। टीम ने जांच के दौरान करीब 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा फर्म में मौजूद स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया। उसमें करीब पांच लाख रुपये का माल कम मिला। टीम शाम करीब साढ़े छह बजे तक जांच करती रही। इसके बाद फर्म की खरीद फरोख्त का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने मौके पर ही फर्म मालिक मंगलसेन से दस लाख रुपये का चालान भी जमा कराया है। इसके बाद टीम मुरादाबाद रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ फर्म असली, पर इनवाइस नकली
एमएस केमिकल्स फर्म ने मुरादाबाद जोन व अन्य जोन की फर्म से माल खरीदा अपने रिकॉर्ड में प्रदर्शित किया। जांच टीम ने इनवाइस की जांच तो आठ फर्म सही मिली लेकिन इन फर्मों से जारी की गई इनवाइस फर्जी थी। यानी इन फर्मों से माल खरीदा नहीं गया केवल आईटीएस रिवर्सल का लाभ लेने के लिए दोनों फर्मों ने मिलकर फर्जी इनवाइस लगा दी। 

बरेली जोन की फर्म है संदिग्ध
चंदौसी की एमएस केमिकल्स फर्म की जांच चल रही है। जांच के दौरान मुरादाबाद जोन, बरेली जोन व अन्य जोन की इनवाइस मिली है। बरेली जोन की फर्मों की अभी जांच नहीं की जा सकी है। उनकी जांच उन्हीं की जोन की एसजीएसटी टीम करेंगी। मुरादाबाद टीम की ओर से अन्य जोन को जांच के लिए सूचना भेजी जा रही है।  


चंदौसी की फर्म में करीब 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी अभी तक पकड़ी गई है। रिकॉर्ड टीम के पास हैं। अभी जांच की जाएगी। टैक्स चोरी और भी बढ़ सकती है। जांच के बाद जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभी फर्म मालिका से चालान जमा कराया गया है। फर्म में स्टॉक भी कम मिला जा है। 
-केपी वर्मा, एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 एसजीएसटी मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed