फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal men itne gunde ki chhoti pd jayegi mbd jail

‘संभल में इतने गुंडे कि छोटी पड़ जाएगी मुरादाबाद जेल’

Wed, 30 Nov 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 30 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
sambhal men itne gunde ki chhoti pd jayegi mbd jail
भाजपा
पशु कटान और गुंडागर्दी का मुद्दा छेड़ा। संभल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि संभल को गंभीर बीमारी लग गई है। यहां पर इतने गुंडे हो गए हैं कि पूरे जिले को बीमार कर दिया है। जनता से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि चिंता मत करो सरकार बनने दो संभल का इलाज कर दूंगा। संभल में गुंडे भी इतने ज्यादा हो गए हैं कि मुरादाबाद की जेल छोटी पड़ जाएगी। इसलिए संभल में अलग जेल बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा के दौरान संभावित प्रत्याशियों द्वारा सजाए गए मंचों से लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि हम 57 विधानसभा, 11 जनपद में परिवर्तन यात्रा निकाल चुके हैं। लोगों से मिल रहे प्यार को देखते हुए लगता है कि इस बार लोग प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुके है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा बारी-बारी से प्रदेश में लूट मचा रही हैं। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


सभी का विकास हो रहा है। केंद्र सरकार जिन लोगों के पास मकान नहीं है। उन लोगों को मकान देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नोट बंदी के बाद से काला धन उजागर हो रहा है। इसी काले धन से लोगों को पक्के मकान मिलेंगे और किसान, मजदूर और गरीबों का लाभ होगा। सांसद सत्यपाल सैनी और जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने भी संबोधित किया।  विनय गुप्ता, रुपेश सर्राफ, हरिओम शर्मा, योगेंद्र कुमार, सुरेश अटल, सौरभ गुप्ता, गोपाल शर्मा, परीक्षित कुमार, संजीव चौधरी, आदित्यवीर सागर, हर्षित कुमार गुड्डू, हाजी अजीम, रिजवान खां, हाजी खलील, तालिब हुसैन, शमशाद हुसैन, अकबर खां, अरविंद पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मंदिर के सवाल को सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ा :साध्वी निरंजन ज्योति

संभल। कभी राम मंदिर को लेकर मुखर रहने वाली केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के सुर मंगलवार को काफी बदले हुए दिखाई दिए। साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को संभल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राम मंदिर का प्रकरण सुप्रीम  कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए इस बारे में कोर्ट का फैसला आने पर कुछ कहा जाएगा। वैसे राम मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है और हम मंदिर के पक्षधर हैं। नोटबंदी के फैसले को उन्होंने आम जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा फैसला होता है तो थोड़ी बहुत दिक्कत तो आती ही है। उन्होंने कहा कि सूबे में अब 1993 के विधानसभा चुनाव की तरह सत्ता परिवर्तन के लिए लहर चल रही है। जनता भाजपा के साथ है, चुनाव में इसका सुबूत मिलेगा।

टिकट बेचकर कमाए करोडों, अब चूल्हे में जला रहीं मायावती - बालियान

संभल। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने संभल में आयोजित प्रेसवार्ता में मायावती पर तंज किया। उन्होंने कहा कि मायावती ने टिकट बेचकर करोडों रुपये कमा लिए। अब नोटबंदी के बाद उसे चूल्हे में कमा रही हैं। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने गन्ना किसानों को छला है। गन्ना किसानों को बकाया पर मिलने वाले ब्याज के 2000 करोड़ रुपये माफ कर दिया। यदि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों को यह रुपये वापस मिलेंगे। उन्होंने प्रदेश में बनी सपा और बसपा की सरकारों को घोटालों की सरकार बताया। सपा के राज्य में ताजा घोटाला यमुना एक्सप्रेस-वे में हुआ। यदि एक्सप्रेस-वे में घोटाला नहीं होता तो पूरे सूबे की सड़कें ठीक हो जातीं। उन्होंने कहा कि नक्सली और आतंकी गतिविधि चलाने वाले नोटबंदी से दुखी हो गए हैं। 

बोले नेता - अवधेश यादव के मंच पर नहीं हुआ कोई डांस 

संभल। खिरनी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि असमोली विधानसभा क्षेत्र के खिरनी तिराहे पर बीजेपी के क्षेत्रीय नेता अवधेश यादव द्वारा आयोजित की गयी परिवर्तन यात्रा की विशाल जनसभा से डरे उनके राजनीतिक विरोधियों ने बालाओं के डांस का फर्जी वीडियो तैयार किया। जबकि उनके मंच पर परिवर्तन यात्रा के आरम्भ से समापन तक कोई भी डांस नही हुआ था। वक्ताओं ने कहा कि अवधेश यादव के बढ़ते जनाधार से विरोधियों में खलबली मची हुई है।


इसीलिए वे साजिश कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भुवनेश राघव ने बताया कि इस बारे में पार्टी नेतृत्व ने भी माना है कि साजिश हो रही है। हंसराज यादव, पर्वत सहाय यादव, अवधेश राघव, प्रेमशंकर यादव, जीतपाल यादव, अजयवीर चौधरी, सोनू चाहल, नितिन चौधरी, रवि चौधरी, ओमपाल गुर्जर, अभयपाल राघव, चरन सिंह यादव, सत्यपाल यादव, महेंद्र यादव, धर्म सिंह यादव, उमंग शर्मा, नवीन गुप्ता, दिनेश यादव, रामऔतार सैनी, महेंद्र सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed