{"_id":"586d49314f1c1b443615884b","slug":"sambhal-men-20-se-namankan-15-feb-ko-hogi-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में 20 से नामांकन, 15 फरवरी को होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में 20 से नामांकन, 15 फरवरी को होगी वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर तीन महीने पहले ही होमवर्क शुरू हो चुका था लेकिन जैसे ही बुधवार को चुनाव की तारीखें घोषित हुईं और आचार संहिता लागू की गई तत्काल बाद चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया। निर्वाचन आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
जनपद स्तर पर चुनावी व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के साथ-साथ सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी सक्रिय हो गए। निर्वाचन कार्यालय पर भी चुनावी आंकड़े निकाले गए। नामांकन से लेकर व्यवस्था की गई और चुनाव की मतदाता सूचियों की ताजा स्थिति देखी गई। संभल जिले में दूसरे चरण में 15 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 20 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
जिला मुख्यालय बहजोई में नामांकन प्रक्रिया होगी। जिलाधिकारी ने चुनावी तैयायरियों को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का हवाला देकर सभी अधिकारियों को सक्रिय किया है।
विज्ञापन
20 से प्रारंभ होगी नामांकन प्रक्रिया
संभल। दूसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बीस जनवरी से प्रारंभ होकर 27 जनवरी तक चलेगी। 28 जनवरी को नामांकनों की जांच होगी। तीस जनवरी को नाम वापसी होगी। पंद्रह फरवरी को मतदान होगा। ग्यारह मार्च को मतगणना होगी।