{"_id":"58a4c3424f1c1bd157d8431f","slug":"sambhal-me-bamper-voting-to-chandosi-me-sabase-kam","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में बंपर वोटिंग तो चंदौसी में सबसे कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में बंपर वोटिंग तो चंदौसी में सबसे कम
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
संभल के तिमरदास सराय पोलिंग बूथ के बाहर मतदान करने के लिए लाइन में लगी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी यह कि छुटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान संपन्न होने के बाद चार सीटों के 36 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। मतगणना 11 मार्च को होगी। वर्ष 2012 के चुनाव में संभल जिले में 64.14 प्रतिशत वोट पड़ा जबकि 2017 के चुनाव में 65.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। मत प्रतिशत में .89 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
गुन्नौर, संभल, चंदौसी और गन्नौर सीट के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। छुटपुट की घटनाओं को छोड़कर दें तो कहीं कोई घटना नहीं हुई।
अपनी पसंद का उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदाता जागरूक दिखे। सुबह 7.00 बजे से लेकर 5.00 बजे तक चले मतदान में जिले में 65.03 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे कम मतदान चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ। संभल विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार यानि 2012 के चुनाव में 66.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 68 प्रतिशत वोट पड़े। 1.62 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। असमोली विधानसभा सीट में 2012 में 70.17 फीसदी वोट पड़े थे अबकी बार 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। संभल में सुबह से ही मतदान की रफ्तार बन गई थी लेकिन असमोली के कई केंद्र सूने पड़े रहे। असमोली क्षेत्र सुबह आठ बजे तक मतदान ने रफ्तार नहीं पकड़ी। कई केंद्र तो खाली पड़े थे लेकिन आठ बजे के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई।
विज्ञापन
शाम 5.00 बजे तक संभल विधानसभा क्षेत्र में 68.00 प्रतिशत, असमोली विधानसभा में 64 प्रतिशत, चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में 63.45, गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 64 प्रतिशत और बिलारी आंशिक में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 65.26 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम चंदौसी विधानसभा में 63.45 और सबसे अधिक संभल विधानसभा क्षेत्र में 68.00 प्रतिशत मतदान हुआ। एक दो स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों से प्रत्याशियों की नोकझोंक हुई। इसके अलावा छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ।