{"_id":"607f27318ebc3e9d1a00b034","slug":"sambhal-market-opend-after-three-days-sambhal-news-mbd3869435156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद खुला संभल का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद खुला संभल का बाजार
विज्ञापन
संभल में मंगलवार को बाजार खुलने पर ज्यादा नजर नहीं आई भीड़।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। मंगलवार को तीन दिन बाद संभल का मुख्य बाजार खुला लेकिन भीड़ कम ही दिखाई दी। लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए घरों से कम ही निकलना बेहतर समझा और इसी के चलते पूरे बाजार में कुछ ही लोग नजर आए। लॉकडाउन से पहले काफी संख्या में लोग बाजारों में नजर आ रहे थे। मंगलवार को यह दृश्य बदला हुआ था। जिस बाजार में पैदल निकलना मुश्किल होता है वहां सन्नाटा सा नजर आया। दुकानदार खाली दिखाई दिए। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम लोगों ने जागरूकता अपना ली है। घरों से कम ही निकलना बेहतर समझ रहे हैं।
शनिवार से सोमवार की सुबह तक घोषित लॉकडाउन था। सोमवार को संभल में साप्ताहिक बंदी रहती है तो अघोषित लॉकडाउन प्रशासन ने किया। इसके लिए व्यापारियों ने भी सहयोग किया। पूरी तरह साप्ताहिक बंदी की। जिससे संक्रमण की सांस को थामा जा सके। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का भी कहना है कि जितना कम लोग घरों से निकलेंगे उतना ही संक्रमण कम फैलेगा। जो लोग निकलें वह मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। सोमवार की रात 9 बजे से जिले में नाइट कर्फ्यू प्रशासन ने लागू कर दिया है। इस अवधि में भी अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर सख्ती होगी।
एसडीएम दीपेंद्र यादव का कहना है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो आम लोगों को जागरूक बनना चाहिए। अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। संक्रमण की रफ्तार कम होगी और पालन करने से संक्रमण खत्म भी होगा। इसके लिए जन सहयोग की जरूरत है।