फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Lok Sabha seat: Leaders have spoken, now it's voters' turn, voting on 7th

Sambhal Lok Sabha seat: नेताओं ने कह दी अपनी बात, अब वोटरों की बारी, चुनावी मैदान में 12 प्रत्याशी...मतदान कल

Mon, 06 May 2024 12:37 PM IST
विमल शर्मा दुष्यंत कुमार, चंदौसी (संभल)
दुष्यंत कुमार, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 12:37 PM IST
सार

संभल लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। इस सीट पर 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें से नौ निर्दलीय हैं। 

विज्ञापन
Sambhal Lok Sabha seat: Leaders have spoken, now it's voters' turn, voting on 7th
अमरोहा में मतदान(File) - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए प्रत्याशियों के बीच रस्साकशी चल रही है। सात मई को होने वाले मतदान में मतदाता अपना पसंदीदा सांसद चुनेंगे। चुनावी रैलियों में भीड़ भी जुट रही है, लेकिन मतदाता खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर प्रत्याशी भी उलझन में हैं। अब केवल जातीय समीकरण के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


संभल लोकसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा से परमेश्वर लाल सैनी, सपा से जियाउर्रहमान बर्क, बसपा से चौधरी सौलत अली मैदान में हुए हैं। अन्य नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो बार, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जनसभा कर चुके हैं।
विज्ञापन


चुनाव से पहले कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास में पीएम मोदी स्वयं जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा कई मंत्रियों के दौरे लोकसभा क्षेत्र में हो चुके हैं। वही सपा प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव दो बार जनसभा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा  राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां व अन्य विधायक भी लगातार जनसंपर्क में हैं। बसपा प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सीमावर्ती क्षेत्र में इस्लामनगर में जनसभा की थी। सभी नेताओं की जनसभा में खूब भीड़ रही। भीड़ के रूझान को देखकर तय नहीं हो पा रहा है कि किसका पलड़ा भारी है। प्रत्याशी भी मतदाता को नहीं समझ पाए हैं।

चुनाव में स्थानीय मुद्दे गौण, प्रत्याशियों के केवल वादे  
चुनावी सभाओं व जनसंपर्क के बीच स्थानीय मुद्दे गौण हो गए। आमजन समस्याओं पर भी कम ही चर्चाएं हुए। प्रत्याशी भी क्षेत्रीय मुद्दों पर ज्यादा वादे नहीं कर रहे हैं। केवल बीच में रहकर सेवा करने के वादे किए जा रहे हैं। ऐसे में मतदाता किस की ओर रुख करेंगे, यह नहीं कहां जा सकता है।

वही प्रत्याशियों के हार जीत को लेकर अपने अपने दावे हैं। जनसंपर्क को देखते हुए सभी जातीय समीकरणों का जोड़ तोड़ लगा रहे हैं और स्वयं को जीता हुआ बता रहे हैं। सात मई को मतदान होना हैं और चार जून को मतगणना के बाद परिणाम आएंगे। किस प्रत्याशी के दावों और जातीय समीकरण में दम हैं, यह मतगणना के बाद ही पता चला पाएगा। 

दलित मतदाताओं का रुख तय करेगा परिणाम 
संभल लोकसभा सीट पर मुख्य पार्टियों के प्रत्याशी रात दिन जनसंपर्क में लगे हैं। इस बार सपा के काडर वोट पर सपा और भाजपा दोनों डोरे डालती नजर आई। जनसभाओं में किसी ने भी बसपा की बुराई नहीं की और बार-बार बाबा साहब आंबेडकर को याद किया। उनके संविधान का वास्ता दिया। ऐसे में दलित वोट  भाजपा और सपा के लिए निर्णायक साबित होगा। वहीं बसपा को उम्मीद है कि उसके वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगा पाएगा।

मतदाताओं की स्थिति 
कुल मतदाता             1892360 
पुरुष मतदाता             1009956 
महिला मतदाता           882282 
अन्य                          122 

2014 का परिणाम
भाजपा    सत्यपाल सैनी             360242
सपा      डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क      355068 
बसपा      अकीलुर्रहमान खान        252640 

2019 का परिणाम
सपा            डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क     658006 
भाजपा        परमेश्वर लाल सैनी        483180 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed