{"_id":"682ab9a43b37ddddde09971a","slug":"sambhal-jama-masjid-survey-dispute-high-court-will-give-its-verdict-today-all-parties-are-keeping-an-eye-it-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद : हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, सभी पक्षों की लगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद : हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, सभी पक्षों की लगी निगाह
Mon, 19 May 2025 10:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 10:25 AM IST
सार
Sambhal Jama Masjid survey: हाईकोर्ट संभल जामा मस्जिद विवाद मामले में आज दोहपर बाद सुनवाई करेगा। कोर्ट इस पर निर्णय देगी कि जिला अदालत में मस्जिद का सर्वेक्षण का मामला आगे बढ़ाया जाया या नहीं। अब सभी पक्षों की नजर इस पर लगी हुई है।
विज्ञापन
संभल की जामा मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sambhal Jama Masjid News: इलाहाबाद हाईकोर्ट सोमवार दोपहर दो बजे संभल की जामा मस्जिद के सर्वे मामले में फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की अदालत इस पर निर्णय देगी कि जिला अदालत में मस्जिद का सर्वेक्षण का मामला आगे बढ़ेगा या नहीं।
विज्ञापन
मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद 13 मई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब अधिवक्ता हरिशंकर जैन और सात अन्य ने दावा किया कि जामा मस्जिद दरअसल प्राचीन हरिहर मंदिर के स्थान पर बनाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने जिला अदालत में वाद दाखिल कर एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग की थी। जिला अदालत ने एडवोकेट कमिश्नर के जरिये प्रारंभिक सर्वे का आदेश दिया था, जिसे मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट पहले ही आठ जनवरी 2025 को मामले की सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा चुका है। अब कोर्ट का सोमवार को आने वाला फैसला यह स्पष्ट करेगा कि सर्वे की कार्रवाई जारी रहेगी या नहीं। इस फैसले पर देशभर की निगाहें टिकी हैं।
UP: बिना दुल्हन लिए वापस लौटी दूल्हे की बारात, लड़के ने पी शराब, तो लड़की ने किया शादी से इनकार
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन