फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal is under surveillance with 224 CCTV cameras at 60 locations.

Sambhal News: 60 स्थानों पर 224 सीसीटीवी कैमरों से संभल की निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sambhal is under surveillance with 224 CCTV cameras at 60 locations.
संभल। शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र में 60 स्थानों पर 224 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है। इनमें नॉर्मल कैमरों के अलावा एएनपीआर और पीटीजेड कैमरे भी शामिल हैं। कैमरों से पुलिस को घटनाओं के खुलासे में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा के बाद प्रशासन ने शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया। इसके तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ चौराहों और अन्य स्थानों पर 224 सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदारी साइबर लेंस सॉल्यूशन फर्म को दी गई। कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग, हसनपुर मार्ग, बहजोई मार्ग पर कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें 206 नॉर्मल कैमरे लगे हैं, जबकि 10 एएनपीआर और 8 पीटीजेड कैमरे लगाने का काम हुआ है। एएनपीआर कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को डिटेक्ट कर लेते हैं। जिससे नियम का उल्लंघन होने पर वाहन के चालान में मदद मिलती है। साथ ही, अगर कोई वाहन चोरी करके भाग रहा होता है तो उसकी धरपकड़ में मदद मिल जाती है। पीटीजेड कैमरे की खासियत यह है कि चारों तरफ घूम जाता है। कैमरे की मदद से 500 मीटर से लेकर 1000 मीटर तक जूम करके नजारा देखा जा सकता है। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि कैमरों की मदद से बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया गया। बाइक बरामद करते हुए आरोपी को पकड़ा। साइकिल चोरी के मामले का भी खुलासा किया है। सभासद गगन वार्ष्णेय के घर में आग की घटना का खुलासे में भी कैमरे की मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed