{"_id":"62f7fe92c4c8e17f2e54617d","slug":"sambhal-is-strong-district-of-sp-dharmendra-sambhal-news-mbd437777287","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल है सपा का मजबूत जिला : धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल है सपा का मजबूत जिला : धर्मेंद्र
विज्ञापन
संभल के हसनपुर मार्ग स्थित एक पैलेस में आयोजित सपा के सदस्यता कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के सदस्यता अभियान के प्रभारी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संभल सपा का मजबूत जिला है। यहां के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर 50 सदस्य बनाएं और सक्रिय सदस्य बनने का काम करें। वह शनिवार को सपा सदस्यता अभियान की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोले रहे थे।
बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बोले कि भाजपा संविधान और अनुसूचित जाति और ओबीसी के लोगों को कुचलने का काम कर रही है। राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि जिले के सभी बूथों पर हमें पहुंचकर नए सदस्य बनाने हैं। संभल के विधायक इकबाल महमूद ने कहा भाजपा के लोग आज जिस तरह से लोगों को परेशान कर रहे हैं वह छुपा नहीं है। असमोली विधायक पिंकी यादव ने कहा कि घर-घर जाकर सभी को सपा का सदस्य बनाने का काम करें।
विधायक मोहम्मद फहीम ने कहा कि हम अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सदस्य बना रहे हैं। कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि आज हम सब लोगों को मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी सदस्यता अभियान में लगें। संचालन कृष्ण मुरारी शंखधार ने किया। इस दौरान सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोज खान, कामिल एडवोकेट, अशरफ अली एडवोकेट, सईद अख्तर इसराईली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विमलेश और सतीश प्रेमी में हुई कहासुनी
संभल। बैठक के दौरान चंदौसी के सपा नेता सतीश प्रेमी और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं विमलेश कुमारी में कहासुनी हो गई। एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। सतीश प्रेमी पर आरोप है कि उन्होंने कहा कि हारे हुए लोगों को मंच पर क्यों बैठाया है। इस पर विमलेश कुमारी भड़क गईं और उन्होंने भी सतीश प्रेमी को भाजपा समर्थित बताया।
धर्मेंद्र पहुंचे बर्क के घर साथ लेकर आए
संभल। बैठक में सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क शामिल नहीं होने वाले थे। उन्होंने धर्मेंद्र यादव से मना किया था कि वह कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। धर्मेंद्र ने उन्हें बैठक में चलने के लिए राजी किया। जब वह बैठक में पहुंचे तो मुख्य अतिथि के नजदीक बैठाए गए। सांसद ने बताया कि वह बैठक में नहीं जाने वाले थे लेकिन पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनसे कहा तो वह चले गए।
एक मंच पर अरसे बाद नजर आए बर्क और इकबाल
संभल। बैठक में सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क और संभल विधायक इकबाल महमूद काफी समय बाद एक साथ मंच पर दिखाई दिए। इस दौरान सियासी रार भी साफ नजर आई। कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने कई तंज कसे जिससे साफ जाहिर हुआ कि वह कहां निशाना लगा रहे हैं। दरअसल, सांसद डॉ. बर्क और विधायक इकबाल महमूद का सियासी रार दशकों पुराना है। एक दूसरे पर तंज कसते रहते हैं। शनिवार को अरसे बाद मंच पर दोनों साथ थे।