फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal : Iqbal Mahmood said – first consent will be taken from the claimants, after that the party will decid

Sambhal : इकबाल महमूद ने कहा- पहले दावेदारों से सहमति ली जाएगी उसके बाद पार्टी का निर्णय होगा

Fri, 07 Apr 2023 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 01:02 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर विधायक इकबाल महमूद के बेटे की पत्नी के चुनाव लड़ने की पोस्ट वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Sambhal : Iqbal Mahmood said – first consent will be taken from the claimants, after that the party will decid
इकबाल महमूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद संभल का चुनाव अब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर विधायक इकबाल महमूद के बेटे की पत्नी के चुनाव लड़ने की पोस्ट वायरल हो रही हैं। इस बारे में विधायक से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि वह पहले उन दावेदारों से सहमति लेना चाहते हैं जो पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। यदि सहमति बनती है तो सपा के प्रत्याशी बनाने के लिए परिवार की महिला का आवेदन किया जाएगा। उसके बाद पार्टी का जो निर्णय होगा उसको ही माना जाएगा। 

विज्ञापन


निकाय चुनाव आरक्षण तय हो गया है। संभल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का आरक्षण महिला का तय हुआ है। पिछले कई दिनों से सपा के कार्यकर्ता और विधायक के करीबी लोग सोशल मीडिया पर विधायक के बेटे की पत्नी का नाम लिखकर अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे में जब विधायक से जानकारी की तो उन्होने बताया कि वह परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाना चाहते हैं लेकिन पहले उन दावेदारों से सहमति लेना चाहते हैं जो पहले से तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यदि आधे दावेदार भी सहमत हुए तो परिवार से प्रत्याशी उतारेंगे। आवेदन करेंगे और पार्टी का निर्णय माना जाएगा। अब विधायक के परिवार से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा से उन दावेेदारों में खलबली है जो लंबे समय से अध्यक्ष पद के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed