फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Injustice was done to me, I am giving up my life because wife', suicide by drinking poison

संभल में अतुल सुभाष जैसा मामला: 'मेरे साथ अन्याय हुआ, पत्नी की वजह से जान दे रहा', जहर पीकर कर ली आत्महत्या

Tue, 04 Mar 2025 07:56 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 07:56 PM IST
सार

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी गौरव कुमार ने पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन
Sambhal: Injustice was done to me, I am giving up my life because wife', suicide by drinking poison
संभल के युवक ने उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी गौरव कुमार (30) ने पत्नी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुरालियों को बताया है। युवक ने सुसाइड नोट छोड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में युवक के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे गौरव कुमार की शादी एक वर्ष पहले प्रिया निवासी अलीनगर थाना सोनकपुर जनपद मुरादाबाद के साथ हुई थी। गौरव सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसके बाद पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि वह बेटे से रुपये की मांग करती थी। नहीं देने पर मुकदमा में फंसाने की धमकी देती थी। कई बार समझाने के बाद भी प्रिया अपनी ससुराल को वापस नहीं आई। इसी को लेकर गौरव की अपनी पत्नी प्रिया और उसके परिजनों से अनबन चल रही थी। इसे लेकर बेटा मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और उसके परिजन मेरे बेटे को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसका आर्थिक शोषण करते थे। जिस कारण गौरव मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगा। बीते रविवार की रात को सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने का पता लगते ही परिजन उपचार के लिए अमरोहा के निजी अस्पताल ले गए।

जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार में सभी का लाडला था। मृतक गौरव कुमार ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी प्रिया और उसके परिजनों को ठहराते हुए लिखा कि मेरे साथ बहुत अन्याय हुआ है और में अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे रहा हूं।


मृतक ने सुसाइड नोट में अपने साथ हुए उत्पीड़न को साफ साफ बयां किया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी प्रिया, सास नीलम, साला आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed