{"_id":"62a614771849e102eb013517","slug":"sambhal-in-gunnaur-400-meters-away-from-the-police-station-the-worker-was-shot-dead-in-front-of-the-block-the-two-brothers-of-the-village-were-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: गुन्नौर में थाने से 400 मीटर दूर ब्लाक के सामने मजदूर की गोली मारकर हत्या, गांव के ही दो भाइयों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: गुन्नौर में थाने से 400 मीटर दूर ब्लाक के सामने मजदूर की गोली मारकर हत्या, गांव के ही दो भाइयों पर आरोप
Sun, 12 Jun 2022 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:59 PM IST
सार
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी चंद्रकेश (24) हरियाणा में मजदूरी करता था। बड़े भाई की पत्नी के बेटी पैदा होने पर छह दिन पहले घर आया था। रविवार को वह बाइक से गांव मेहुआ हसनगंज अपनी ननिहाल गया था। रविवार शाम उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बे में थाने से करीब 400 मीटर की दूरी पर ब्लॉक कार्यालय के सामने बाइक से जा रहे मजदूर को रोककर गांव के दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का कारण दो साल पहले आपसी विवाद में हुई गांव के ही युवक संजू की मौत को बताया जा रहा है। एसपी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी चंद्रकेश (24) हरियाणा में मजदूरी करता था। बड़े भाई की पत्नी के बेटी पैदा होने पर छह दिन पहले घर आया था। रविवार को वह बाइक से गांव मेहुआ हसनगंज अपनी ननिहाल गया था।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े छह बजे गुन्नौर में साप्ताहिक बाजार करके घर जा रहा था। थाने से करीब 400 मीटर दूर ब्लाक कार्यालय के सामने पहले से ही खड़े गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया। बिना कुछ कहे दाई ओर सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने से वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर सीएचसी गुन्नौर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी आ गए। मृतक के बड़े भाई महेश ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र, एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी चक्रेश मिश्र ने जांच के आदेश दिए हैं।
गुन्नौर में बाइक पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। हत्यारोपी गांव के ही बताए जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।