फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Hut caught fire due to bidi, old man burnt alive to death

जिंदा जला किसान: बीड़ी की चिंगारी से झोपड़ी में आग, बेबस परिजन बुजुर्ग की चीखें सुनते रह गए, कुछ भी न कर सके

Thu, 16 Jan 2025 05:51 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 05:51 PM IST
सार

जुनावई में बीड़ी की चिंगारी से झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध किसान जिंदा जल गया। परिजन चीखें सुनते रहे लेकिन बचा नहीं सके। पुलिस और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच हुआ है। 

विज्ञापन
Sambhal: Hut caught fire due to bidi, old man burnt alive to death
झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग की जान गई - फोटो : संवाद

विस्तार

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर में बृहस्पतिवार तड़के दर्दनाक हादसे में किसान बुद्धि सिंह (60) की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में सो रहे किसान की चीखों ने पूरे गांव को झकझोर दिया। इस हादसे में एक बैल भी बुरी तरह झुलस गया। परिजन और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई लेकिन तब तक झोपड़ी राख हो चुकी थी। नायब तहसीलदार बबलू कुमार और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

बीमारी के कारण चारपाई से नहीं उठ सके किसान

ग्रामीणों के अनुसार, किसान बुद्धि सिंह लंबे समय से बीमार थे और चारपाई से उठने में असमर्थ थे। उनकी पत्नी रामबेटी भी झोपड़ी में ही सो रही थीं। तड़के करीब साढ़े तीन बजे बीड़ी की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों से घिरी झोपड़ी में सो रही रामबेटी जाग गईं और पति को बचाने का प्रयास किया। मगर, आग की तपिश से बेहोश हो गईं।

विज्ञापन

बेटे ने किया बचाने का प्रयास, लेकिन बचा नहीं सके पिता

किसान की चीखपुकार सुनकर बेटा पूरन सिंह और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पूरन ने पिता को बचाने के साथ-साथ झुलसे बैल को भी बाहर निकाला। आग इतनी भयानक थी कि वह बुद्धि सिंह को बचाने में नाकाम रहा। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी और सामान जलकर राख

आग से झोपड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बुद्धि सिंह की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। उनकी पत्नी और बेटे पूरन सिंह के लिए यह हादसा जीवनभर की पीड़ा बन गया है।

सरकारी मदद की मांग

ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। नायब तहसीलदार बबलू कुमार ने मौके पर जांच कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

पुलिस जांच में सामने आई बीड़ी की वजह

बेटे पूरन सिंह ने बताया कि उनके पिता बीड़ी पीते थे। संभवतः बीड़ी की चिंगारी से ही झोपड़ी में आग लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

गांव में छाया मातम

इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। ग्रामीण और सगे-संबंधी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। मृतक बुद्धि सिंह अपने पीछे पत्नी रामबेटी और बेटे पूरन सिंह को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed