फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Hearing on five cases of illegal construction of MP Burke and seven on penalty case

Sambhal: सांसद बर्क के अवैध निर्माण मामले में पांच को सुनवाई, जामा मस्जिद कुएं से जुड़े केस की तारीख कल

Mon, 03 Mar 2025 04:59 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 04:59 PM IST
सार

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण और बिजली चोरी के मामलों में अंतिम सुनवाई पांच और सात मार्च को होगी। अवैध निर्माण पर नियत प्राधिकारी और बिजली चोरी पर विभाग ने 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सुनवाई के बाद कार्रवाई और वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Sambhal: Hearing on five cases of illegal construction of MP Burke and seven on penalty case
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर में हुए अवैध निर्माण की पांच और बिजली चोरी में जुर्माने में सुनवाई सात मार्च को होगी। इन दोनों मामले की सुनवाई इस बार अंतिम मानी जा रही हैं। तीन बार नोटिस के अलावा समय भी बढ़ाया गया है। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार अंतिम सुनवाई होगी। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन


संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से सांसद को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि सांसद के बिना अनुमति निर्माण किया गया है। जो उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में ही सुनवाई चल रही है। अब पांच मार्च को इस मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग ने मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के आरोप में सांसद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माना मामले में अंतिम सुनवाई सात मार्च को की जानी है। इसके बाद जुर्माने की अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसके अनुसार ही वसूली भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद के नजदीक कुएं मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल 

संभल जामा मस्जिद के गेट के नजदीक स्थित कुएं के अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार को हो सकती है। इस सुनवाई में तय हो सकता है कि कुआं जामा मस्जिद का है या पालिका द्वारा किया गया अधिकार का दावा सही है। पालिका के दावे पर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर कुएं को सरकार की संपत्ति बताया है।


इस मामले में सुनवाई होनी है। जामा मस्जिद के गेट के नजदीक स्थित कुएं को खोलने के लिए संभल पालिका ने निर्देश दिए थे। इस मामले में जामा मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसमें कहा था कि कुआं मस्जिद की संपत्ति है और उस कुएं को न खोला जाए। इसी मामले में सरकार ने पालिका के दावे पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है।


सरकार कुएं को सार्वजनिक उपयोग के लिए खुलवाए जाने की मांग भी कर रही है। जामा मस्जिद के मुख्य गेट पर स्थित इस कुएं को वर्षों पहले बंद कर दिया था। इस कुएं को एएसआई की टीम ने दो दिन पहले खुलवा कर देखा था। इस कुएं को पाटा नहीं गया है। बंद कर दिया गया है। जिससे कोई हादसा न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed