{"_id":"64e8cf1cc12e84c445097097","slug":"sambhal-graam-pradhaan-said-illegal-mining-is-happening-village-co-and-sho-can-get-murdered-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज को भेजा पत्र: संभल में ग्राम प्रधान बोला- गांव में अवैध खनन जारी, सीओ-थाना प्रभारी करवा सकते हैं हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज को भेजा पत्र: संभल में ग्राम प्रधान बोला- गांव में अवैध खनन जारी, सीओ-थाना प्रभारी करवा सकते हैं हत्या
Fri, 25 Aug 2023 09:27 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ओबरी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, ओबरी (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:27 PM IST
सार
ग्राम प्रधान ने जिला जज को पत्र भेजकर पूरे मामले का संज्ञान लेने की बात कही हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि शिकायत करने पर पुलिस उनसे रंजिश रख रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असमोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत अहरौला माफी के ग्राम प्रधान मारूफ हुसैन ने जिला न्यायाधीश को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने असमोली पुलिस से जान को खतरा बताते हुए संज्ञान लेने की बात कही है। ग्राम प्रधान ने अपने पत्र में कहा है कि उनके गांव में लंबे समय से अवैध खनन किया जाता है।
विज्ञापन
अब कुछ दिनों से चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस उनसे रंजिश मान रही है। ग्राम प्रधान का कहना है कि थाना पुलिस और सीओ असमोली यह कहते हुए बदसलूकी करते हैं कि गांव में होने वाली घटनाओं की जानकारी मीडिया तक पहुंचा रहे हो।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। ग्राम प्रधान ने अपनी जान को खतरा बताया है। संज्ञान लेते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में सीओ असमोली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोप गलत लगाए हैं। यदि उनके पास कोई तथ्य हैं तो वह दिखाएं। मालूम हो ग्राम प्रधान अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं।