फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Girlfriend reached home while preparing for boyfriend wedding, girl consumed poison

Sambhal: प्रेमी की शादी की तैयारी के बीच प्रेमिका पहुंची घर, जमकर मचा हंगामा... युवती ने खा लिया जहर

Sat, 04 May 2024 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 06:16 PM IST
सार

संभल में प्रेमी के शादी की तैयारियों के बीच युवती उसके घर पहुंच गई। इसके बाद वह शादी की जिद पर अड़ गई। युवक के परिजनों ने जब इसके लिए मना कर दिया तो युवती ने जहर निगल लिया।

विज्ञापन
Sambhal: Girlfriend reached home while preparing for boyfriend wedding,  girl consumed poison
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल कोतवाली क्षेत्र में युवक की शादी की तैयारियों के बीच प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। इसके बाद वह शादी करने की जिद करने लगी। परिजनों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का यह मामला करीब एक वर्ष पहले का है। कुछ दिन पहले ही युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया था। युवक को युवती के साथ देखकर परिजनों ने पकड़ लिया था। पंचायत हुई तो परिजनों ने निकाह करने से मना कर दिया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में युवक जमानत पर जेल से छूटकर युवक घर पहुंचा तो परिजन शादी करने की तैयारी करने लगे। रिश्ता पक्का होने के बाद युवक की बरात जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार की शाम युवती युवक के घर पहुंची और युवक के साथ शादी की मांग करने लगी। युवक के परिजनों ने शादी से मना करते हुए उस समय समझा-बुझाकर युवती को घर भेज दिया। जिसके बाद युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे युवती की हालत बिगड़ने लगी।


परिजनों ने आनन फानन में युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल पवन कुमार सिंह का कहना है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed