फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Ganpati Bappa present every house, procession taken out with drums and drums

संभल: घर-घर विराजे गणपति बप्पा, ढोल नगाड़ों संग निकाली शोभायात्रा, गणेश उत्सव में रंगे लोग

Tue, 19 Sep 2023 06:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Sep 2023 06:45 PM IST
सार

जिले में गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने को मिला। नगर के हल्लूसराय स्थित श्री चामुंडा मंदिर से श्रद्धालुओं ने गणपति स्थापना से पहले धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। डीजे साउंड पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया।

विज्ञापन
Sambhal: Ganpati Bappa present every house, procession taken out with drums and drums
संभल में गणेश प्रतिमाओं के साथ भक्त - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि-विधान से पूजा अर्चना करके गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इससे पहले श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। डीजे-साउंड पर थिरकते हुए जमकर गुलाल उड़ाया।

विज्ञापन


भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शहर में गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया जैसे जयकारे भी लगे। मंगलवार गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। नगर के हल्लूसराय स्थित श्री चामुंडा मंदिर से श्रद्धालुओं ने गणपति स्थापना से पहले धूमधाम से शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


डीजे साउंड पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा के आगे महिलाएं कलश लिए चल रही थीं। शोभायात्रा चामुंडा मंदिर से प्रारंभ होकर बरेली सराय, सूर्यकुंड मंदिर, कोटपूर्वी, सरथल चौकी से होते हुए वापस चामुंडा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गणपति की प्रतिमाओं का पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति की प्रतिमाओं को विराजमान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। इसके अलावा मोहल्ला बरेली सराय, कोटपूर्वी, आलम सराय, शहजादी सराय और कस्बा सिरसी स्थित चामुंडा मंदिर पर भी गणपति की विधि विधान से पूजा अर्चसा कर स्थापना की गई।

दूसरी ओर, श्री वार्ष्णेय युवा गणेश समिति सरायतरीन के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सेठों गली में विघ्नहर्ता गणेश जी की स्थापना विधि विधान से की गई। गाजे बाजे के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने किया।

भगवान गणेश को कराया नगर भ्रमण

बहजोई में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया। मोहल्ला नारायन टोला और इस्लानगर चौराहा से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण यात्रा विभिन्न गली-मोहल्लों समेत मुख्य मार्गों से होते हुए गंतव्य पर पहुंचकर पूरी हुई।



इस बीच कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की आरती कर प्रसाद बांटा। कई स्थानों पर नगर भ्रमण यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे से निकल रहीं भक्तिगीतों की धुनों पर नाचते-झूमते चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed