फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Gang rape with two girls, accused was in police uniform

संभल: पुलिस की वर्दी पहन लड़कियों को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 27 Jan 2020 01:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Sambhal: Gang rape with two girls, accused was in police uniform
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की दो बेटियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। रविवार की सुबह थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि शनिवार की देर रात को पुलिस की वर्दी पहने कुछ बदमाश उनके घर में घुसे थे। उन्होंने शराब तस्करी का आरोप लगाते हुए पहले घर में शराब के नाम पर तलाशी की और उसके बाद पीड़ित पिता और उसकी दो बेटियों को गाड़ी में बिठा कर गांव के बाहरी छोर पर ले गए। जहां बदमाशों ने दोनों युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी चर्चा का विषय है कि अब बदमाश पुलिस की वर्दी को अपराध करने के लिए उपयोग करने लगे हैं। पिछले सप्ताह भी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। विरोध करने पर मारपीट की गई थी। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस घटनाक्रम के कुछ दिन बाद ही पुलिस की वर्दी में किए गए इस अपराध ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed