फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Files to be made on the lines of Udaipur Files

Sambhal News: उदयपुर फाइल्स फिल्म की तर्ज पर बनेगी संभल फाइल्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sambhal Files to be made on the lines of Udaipur Files
संभल। उदयपुर फाइल्स फिल्म बनाने को लेकर चर्चा में आए फिल्म निर्माता अमित जानी ने संभल फाइल्स फिल्म बनाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को संभल के क्षेमनाथ मंदिर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता ने कहा कि संभल फाइल्स फिल्म बनाने को लेकर सभी लोकेशन देख ली गई हैं। किन स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग करनी है। उनको भी चिह्नित कर लिया गया है। बताया कि 1978 के दंगों के दौरान जो हिंदुओं पर अत्याचार किए गए। उनको दुनिया के सामने लाया जाएगा। राजनीतिक व सामाजिक लोगों की क्या भूमिका थी उसको जगजाहिर किया जाएगा। कहा कि पूरी दुनिया के सामने संभल के सभी दंगों का सच इस फिल्म के माध्यम से लाना है। इस फिल्म को बनाने के लिए सभी का सहयोग मिल रहा है। बताया कि इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने के लिए बॉलीवुड के बड़े कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद फिल्म की शूटिंग संभल में ही शुरू की जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed