फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Fight between two parties in land dispute, four people seriously injured, higher center referred

संभल: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद चले हथियार, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी, हायर सेंटर रेफर

Wed, 16 Aug 2023 01:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बबराला (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, बबराला (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 01:00 AM IST
सार

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसमें फिर से दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Sambhal: Fight between two parties in land dispute, four people seriously injured, higher center referred
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले।  जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुये, हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में प्रेम सिंह व महेंद्र में एक बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जमीन के विवाद के चलते दोनों में आपसी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को प्रेम सिंह का साला सुभाष व विवेक निवासी बबराला अपनी बहन से मिलने के लिये बाघऊ आया था। जहां उन्हें गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और घेर कर लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भेज दिया, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक ने घायल सुभाष की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया।

वहीं अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर वापस कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में एक बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर पहले भी एक बार दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है।


जिसका बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष ने प्रेम सिंह के रिश्तेदारों पर हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। सुभाष के सिर में चोट लगी है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है जिसको लेकर आज दोनों पक्षों में मारपीट हो गई मारपीट में दोनों पक्ष घायल है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed