{"_id":"65e77c662271b4589903fcd0","slug":"sambhal-faces-traffic-jam-due-to-route-diversion-from-other-districts-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108436-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दूसरे जिलों के रूट डायवर्जन से जाम से जूझा संभल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दूसरे जिलों के रूट डायवर्जन से जाम से जूझा संभल
Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
संभल। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में रूट डायवर्जन लागू होने के बाद मंगलवार को शहर को जाम से जूझना पड़ा। संभल के चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
महाशिवरात्रि को लेकर जिलेभर में आठ मार्च की सुबह तक रूट डायवर्जन किया गया है। ताकि कांवड़ियों को परेशानी न हो। संभल से हसनपुर मार्ग पर बस, ट्रक या अन्य बड़े वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। रूट डायवर्जन की वजह से दूसरे जिलों से दिल्ली, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, बदायूं आदि जाने वाले वाहन संभल होकर गुजर रहे हैं। जिसके चलते मंगलवार को शहर में दिनभर जाम की स्थिति रही। वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि जिले में दूसरे जिलों के वाहन भी आ रहे हैं। इसलिए यातायात बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। सभी रूट डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस की तैनाती रहेगी। बताया कि अमरोहा होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात संभल होकर गुजरना है। मंगलवार को हर एक घंटे में करीब चार हजार वाहन गुजरे। आने वाले दिनों में इन वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन भी संभल होकर ही दिल्ली की ओर जाएंगे।
इन रास्तों से गुजर रहे वाहन
-मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन : मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से वाया खिरनी तिराहा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहे से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर गुजरे।
विज्ञापन
-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा : मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले वाहन हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे से गवां होकर केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर गुजरे।
-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाहन : बदायूं की तरफ से चन्दौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ वं आगरा जाने वाले वाहन चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से चंदौसी बाईपास से सिम्स कॉलेज बाईपास से चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे की ओर गए।
-इस्लामनगर रोड से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ : इस्लामनगर रोड जिला बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाले वाहन इस्लामनगर चौराहे से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल से गुजरे।
-दिल्ली व अलीगढ़ से नरौरा पुल से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद : दिल्ली, अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चंदौसी, संभल एवं मुरादाबाद के लिए नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर से इन्द्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा बबराला, रजपुरा से गंवा, चौधरी सराय चौराहा से चंदौसी चौराहा से निकले।
-दिल्ली व अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ : दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल होते हुये बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात, नेहरू चौक गुन्नौर से सहसवान, बदायूं होते हुये बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को जायेगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाला यातायात जो दिल्ली की ओर गए।
-चंदौसी से राजघाट-बबराला मार्ग : चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इन्द्रा चौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है।
-जोया से बहजोई मार्ग : जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमौली से संभल व संभल से पातालेश्वर मंदिर बहजोई मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित है।
-चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग : चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित है।
-नेहरू चौक थाना गुन्नौर की ओर से इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग : इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे) मार्ग पर ही आवागमन करेंगें। राजघाट इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहे तक रोड के आधे भाग में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा।