फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Excavation of ancient well started, administration bulldozer will run near Satyavrat police post

Sambhal Update: कोतवाली के पास प्राचीन कूप की खोदाई शुरू, सत्यव्रत पुलिस चौकी के पास चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

Sat, 11 Jan 2025 12:32 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

संभल में मुन्नी माता मंदिर और प्राचीन कूप के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर निर्देश दिए। कूप के सौंदर्यीकरण के लिए पालिका की तीन दुकानों समेत एक मस्जिद के पास की दुकान को भी ध्वस्त किया जाएगा। तीर्थ स्थलों और कूपों को संवारने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Sambhal: Excavation of ancient well started, administration bulldozer will run near Satyavrat police post
संभल में घंटाघर के सामने कूप की खुदाई देखते डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के तिवारी सराय स्थित मुन्नी माता मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं। डीएम और एसपी ने पापमोचन तीर्थ और गजेंद्र बाबा जी की समाधि का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कोतवाली के नजदीक स्थित प्राचीन कूप की भी खोदाई शुरू कराई है। पालिका की तीन दुकानों को खाली करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कूप के सौंदर्यीकरण के लिए दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा। डीएम ने बताया कि संभल में तीर्थ और कूपों को संवारने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में तिवारी सराय मुन्नी माता मंदिर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण मिला है। एसडीएम और ईओ पालिका को अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसी तरह बाजार में प्राचीन कूप को पाट दिया गया था। जिसकी खोदाई शुरू कराई है। पालिका की तीन दुकानों को भी खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन दुकानों को ध्वस्त कराया जाएगा। जिससे कूप का सौंदर्यीकरण किया जा सके। इसमें एक दुकान नजदीक में स्थित मस्जिद की है। उसको भी ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कूप को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।

सत्यव्रत पुलिस चौकी के नजदीक से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निरीक्षण करने के लिए डीएम और एसपी पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस चौकी के नजदीक खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्री बनाने के निर्देश दिए हैं। दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने पूजा स्थल होने का भी दावा किया था उनके दस्तावेज देखकर जमीन उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं।

साथ ही पुलिस चौकी के नजदीक बंद गली में छज्जों का अतिक्रमण चिह्नित किया गया है। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि मकान स्वामियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएं। यदि लोग नहीं हटाते हैं तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।

तीर्थ व कूप की जानकारी को लगाए जाएंगे नक्शे

डीएम ने बताया कि संभल धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी है। इसमें 68 तीर्थ और 19 कूप के उल्लेख मिलता है। 19 कूप को चिह्नित कर लिया गया है। तीर्थ भी चिह्नित किए जा रहे हैं। जिससे इनको संवारा जा सके। बताया कि पालिका क्षेत्र में जो कूप और तीर्थ हैं उनको अलग-अलग योजनाओं से संवारा जाएगा।

जो तीर्थ और कूप ग्रामीण इलाके में आते हैं, उनको ग्राम पंचायत स्तर से संवारने का काम होगा। डीएम ने बताया कि इन सभी तीर्थ और कूपों के नक्शे मुख्य मार्ग पर लगाए जाएंगे। जिससे दर्शन के लिए लोगाें को परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed