फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Even after the protest, the police performed the last rites of the rape victim in the night

संभल :  विरोध के बाद भी पुलिस ने रात में कराया दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार

Thu, 25 Aug 2022 11:23 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज़ एजेंसी,  चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज़ एजेंसी,  चंदौसी (संभल) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Aug 2022 11:23 AM IST
सार

विरोध व हंगामे की आशंका को लेकर पुलिस ने एकत्र नहीं होने दिए ग्रामीण। ग्रामीण एकत्र ना हो इसके लिए गली मोहल्लों में जगह-जगह पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
Sambhal: Even after the protest, the police performed the last rites of the rape victim in the night
अंतिम संस्कार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में पुलिस ने परिजनों के विरोध के बावजूद रात करीब एक बजे दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया। हंगामा विरोध की आशंका को लेकर गांव में गली मोहल्लों में पुलिस तैनात रही और ग्रामीणों को एकत्र नहीं होने दिया।

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही ना होने और पुलिस द्वारा समझौते का दबाव बनाने पर फंदे पर लटककर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम के बाद रात करीब 11 बजे किशोरी का शव गांव पहुंचा। गांव में पहले से ही चंदौसी, कुढ़फतेहगढ़, बनियाठेर सहित अन्य थानों की पुलिस मौजूद थी। सीओ चंदौसी दिनेश कुमार ने परिजनों से रात में ही किशोरी का अंतिम संस्कार कराने की बात कही। पर परिजनों ने इंकार कर दिया। ग्रामीण एकत्र ना हो इसके लिए गली मोहल्लों में जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


परिजनों के विरोध के बावजूद पुलिस ने रात करीब एक बजे उसका अंतिम संस्कार करा दिया। इस दौरान किशोरी की मां बेहोश हो गई। पुलिस को आशंका थी कि बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण एकत्र हो जाएंगे और उसका अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों व पुलिस पर कार्यवाही की मांग कर सकते हैं। पुलिस ने रात में सख्ती बरतते हुए अंतिम संस्कार करा दिया। इस दौरान किसी को भी जेब से मोबाइल नहीं निकाले दिया। किसी को भी मौके से ने तो फोटो खींचने दिए और ने वीडियो बनाने दी। इस दौरान सीओ दिनेश कुमार थाना अध्यक्ष कुढ़ फतेहगढ़ अजीत सिंह व अन्य थानों की फोर्स रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed