फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Encounter: Gajraj accused of cow smuggling, was shot in leg, was caught after getting injured

संभल में मुठभेड़: गोतस्करी के आरोपी गजराज के पैर में लगी गोली, जख्मी हुआ तो पकड़ा गया..सिपाही भी हुआ घायल

Sun, 17 Nov 2024 05:35 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

जुनावई में पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गजराज घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी फरार हैं। आरोपी के पास से तमंचा, बाइक बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Sambhal Encounter: Gajraj accused of cow smuggling, was shot in leg, was caught after getting injured
संभल में मुठभेड़ के दाैरान एक आरोपी को लगी गोली - फोटो : संवाद

विस्तार

जुनावई में शनिवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्कर गजराज को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एक कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जुनावई पुलिस रात को घौंसली वाहन शुगर मिल खंडहर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया।
विज्ञापन


इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। दो आरोपी बाइक छोड़ कर मौके से भाग गए। आरोपियों को पकड़ने में एक कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गोतस्कर गजराज है। वह गुन्नौर के गांव डूडा बाग का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इसके कब्जे से एक तमंचा, बाइक और एक गोवंशीय पशु मिला है। आरोपी रात के समय पशुओं की चोरी कर उनका वध कर मांस की तस्करी करते थे।


शनिवार रात जुनावई पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्कर गजराज को पकड़ा है। उसके पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। उसके दो साथी फरार हैं, जिन्हें तलाशा जा रहा है। -कृष्णकुमार विश्नोई, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed