फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: E-rickshaw driver dies collision with milk vehicle, three women including six-year-girl injured

Sambhal: दुग्ध वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चालक की मौत, छह वर्षीय बच्ची समेत तीन महिलाएं घायल

Fri, 12 Apr 2024 05:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:47 PM IST
सार

दुग्ध वाहन की टक्कर लगने से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे में तीन महिलाएं जख्मी हो गई। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Sambhal: E-rickshaw driver dies collision with milk vehicle, three women including six-year-girl injured
सड़क हादसे के बाद सड़क से उतरा दुग्ध वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

दुग्ध वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गांव बेहटा जयसिंह निवासी राजकुमार, 32 वर्ष की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार उसकी पत्नी चित्रा व बेटी ज्योति समेत महिला भागवती व मीना घायल हो गए। इसके अलावा गांव शेरुआ निवासी दुग्ध वाहन चालक बब्लू के भी चोट आई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने हादसे की जानकारी ली। हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे बहजोई-संभल मार्ग पर गांव बेहटा जयसिंह के निकट हुआ। इस बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।परिजनों के मुताबिक राजकुमार अपनी पत्नी व बेटी समेत गांव की अन्य दो महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से निकट के खेत में गेहूं की फसल काटने जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में पानी लेने को उसने ई-रिक्शा रोक कर सड़क किनारे खड़ा कर लिया। इस बीच बहजोई से संभल की ओर जा रहे दुग्ध वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें उसकी पत्नी व बेटी को समेत दुग्ध वाहन चालक बब्लू को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं महिला भागवती व मीना को परिजन उपचार के लिए चंदौसी ले गए।

ग्रामीणों का कहना था कि राजकुमार की मौत से परिवार पर भरण-पोषण का संकट है।प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक व दुग्ध वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

गीदड़ के हमले से बालिका घायल
बिलारी कोतवाली क्षेत्र के जरगांव निवासी अवधेश की तीन वर्षीय बेटी आरुषि पर गीदड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। अवधेश ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने परिवार के साथ खेत पर गेहूं की फसल काट रहा था।

वहीं पेड़ के नीचे उसकी बेटी आरुषि खेल रही थी, जबकि पांच माह का बच्चा लेटा हुआ था। इसी दौरान एक गीदड़ ने उसकी बेटी आरुषि पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर वह और परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। किसी तरह गीदड़ को भागया।

गीदड़ ने बालिका के चेहरे से मांस नोंच लिया। हाथ और पांव पर भी हमला किया है। परिजन गंभीर हालत में बालिका को चंदौसी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed