Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: District police control room built in Satyavrat Chowki, Chowki will also built in Khaggu Sarai

संभल की सुरक्षा होगी और कड़ी: सत्यव्रत चौकी में बनेगा जिले का पुलिस कंट्रोल रूम, खग्गू सराय में भी चौकी बनेगी

Sat, 08 Mar 2025 10:25 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 10:25 AM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद की सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस का जिला कंट्रोल रूम अब सत्यव्रत पुलिस चौकी की दूसरी मंजिल पर बनाया जाएगा, जहां सैटेलाइट टावर भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Sambhal: District police control room built in Satyavrat Chowki, Chowki will also built in Khaggu Sarai
सत्यव्रत पुलिस चाैकी का जायजा लेते एसपी केके विश्नोई - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल की जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सतर्क हैं। अब सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस का जिला कंट्रोल रूम जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाए जाने का निर्णय लिया है। सैटेलाइट टावर लगा दिया गया है और इसकी टेस्टिंग भी की जा रही है।

विज्ञापन


टेस्टिंग सफलता पूर्वक होने के बाद ही यह निर्णय हुआ है कि जिले का पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस चौकी के भवन की दूसरी मंजिल पर बनाया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अभी तक जिले का पुलिस कंट्रोल रूम बहजोई से ऑपरेट किया जाता है। सत्यव्रत पुलिस चौकी से अब ऑपरेट किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान बवाल हुआ था। इसमें पुलिस पर पथराव, फायरिंग की गई थी। आगजनी की घटनाएं भी हुई थीं। पांच लोगों की मौत हो गई थी। 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। इस बवाल के बाद ही संभल शहर में पुलिस की चौकसी लगातार बनी हुई है और सुरक्षा को ज्यादा मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सत्यव्रत पुलिस चौकी जिस स्थान पर बनी है वह पहले से ही ऊंचे टीले पर है। दो मंजिला इमारत बनने के बाद जब सैटेलाइट टावर लगाया गया तो जिलेभर में संपर्क सरलता से हो पा रहा है। इसको देखते हुए ही जिला कंट्रोल रूम सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाने का निर्णय लिया है।

Trending Videos

जहां हुआ बवाल वहां बनाई जा रही हैं चौकियां
जामा मस्जिद से बवाल शुरू हुआ था। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहा व दीपा सराय तक इस बवाल की आग पहुंची थी। पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में पुलिस चौकी का निर्माण शुरू करा दिया है। दीपा सराय में दरोगा और सिपाही पर जानलेवा हमला किया गया था और लूटपाट की थी। हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया था। इसको देखते हुए ही पुलिस चौकियां बनाने का निर्णय लिया गया है।

खग्गू सराय में भी बनाई जाएगी पुलिस चौकी
खग्गू सराय में 46 वर्ष बाद मंदिर के कपाट पुलिस-प्रशासन के सहयोग से खुलवाए गए हैं। इस मंदिर की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। अब इस इलाके में एक पुलिस चौकी निर्माण किए जाने की योजना है। हालांकि अभी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। मंदिर की सुरक्षा के लिए यह निर्णय अधिकारियों ने लिया है।

1978 के दंगे के दौरान इस इलाके से हिंदू समाज के लोग पलायन कर गए थे। इसलिए मंदिर में ताला लग गया था। अब मंदिर तो खुल गया है लेकिन हिंदू आबादी नहीं रहती है। एसपी का कहना है कि पुलिस चौकी खग्गू सराय में भी निर्माण होनी है। अभी तीन पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। जल्द खग्गू सराय का भी निर्माण शुरू कराया जाएगा।

पुलिस चौकी निर्माण के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से शहर को कवर किया जा रहा है। जिससे पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रहे। शहर में सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed