फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Dead body young man gone his in laws house found, police engaged in investigation

Sambhal: ससुराल में रह रहे युवक के पेट में चाकू लगा शव बरामद, हंगामे के बीच हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Wed, 11 Oct 2023 10:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाया गया है। उसके घर वालों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है जबकि ससुराली इसे आत्महत्या बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Sambhal: Dead body young man gone his in laws house found, police engaged in investigation
चाकू लगे शव मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी रूपकिशोर (28) पुत्र वेदराम की पेट में चाकू लगने से मौत हो गई। शव ससुराल के मकान में मिला। पत्नी और ससुरालियों का कहना है कि आत्महत्या की है जबकि मृतक के भाई कलुआ का कहना है कि उनका भाई की हत्या हुई है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए हैं।

विज्ञापन


मृतक के भाई कलुआ ने बताया कि उनके भाई की शादी चार वर्ष पहले संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी प्रीति से हुई थी। अभी उनके कोई बच्चा नहीं है। पिछले डेढ़ वर्ष से उनका भाई ससुराल में रहता था। अब चाकू लगने से मौत हुई है। चाकू किसने मारा यह जानकारी नहीं है। वहीं मृतक की सास राजवाला ने बताया कि उनकी बेटी को उनका दामाद अपने घर बुलाकर नहीं ले जा रहा था। पिछले डेढ़ वर्ष से बेटी घर पर थी। दामाद हरियाणा में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले हरियाणा से आया था। आने के बाद से ही शराब पी रहा था। मंगलवार को परिवार के सभी लोग खेत पर गए हुए थे। दोपहर के समय बेटी प्रीति जब जंगल से घर आई तो दामाद के पेट में चाकू लगा हुआ था और उसकी मौत हो गई थी। मृतक की सास और पत्नी का कहना है कि यह आत्महत्या है। जबकि मृतक के भाई को यह आत्महत्या नहीं लग रही है। कोतवाली प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

विज्ञापन

चाकू लगने के बाद भी क्यों नहीं तड़पा रूप किशोर

भवानीपुर स्थित ससुराल में रह रहे रूपकिशोर के पेट में चाकू बीचों बीच लगा है। ब्लेड वाला चाकू पूरा घुसा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यदि रूप किशोर ने खुद को चाकू मारा है तो वह दर्द होने के बाद तड़पा क्यों नहीं। चाकू लगने के बाद तत्काल मौत तो हुई नहीं होगी। इसके बाद भी वह सीधी अवस्था में ही चारपाई पर मिला है। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।

पत्नी और सास ने पूरे यकीन से कहा यह आत्महत्या है

रूप किशोर की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंची रूप किशोर की सास और पत्नी ने बताया कि यह आत्महत्या है। तीन दिन से शराब पी रहे थे। जिस समय रूप किशोर की मौत हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। दोपहर के समय रूपकिशोर की पत्नी ही घर पर पहुंची थी।

पत्नी ने पहले कहा चाकू संभल से लाए, बाद में कहा उन्हें नहीं पता

जिला अस्पताल में रूप किशोर की पत्नी ने कहा कि उनके पति चाकू संभल से लाए थे। बाद में कहा कि उन्हें नहीं पता कि चाकू कहां से आया। हालांकि चाकू नया है। जो आमतौर पर बाजार में मिल जाता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिससे मौत की हकीकत सामने आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed