फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: dargah was lifted and moved seven feet back, team experts arrived to remove dome Chandausi

Sambhal: मस्जिद की ध्वस्त... दरगाह को उठा सात फीट पीछे हटाया, चंदाैसी में गुंबद हटाने पहुंची एक्सपर्ट की टीम

Tue, 24 Jun 2025 06:56 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 06:56 PM IST
सार

संभल-बहजोई मार्ग चौड़ीकरण के चलते हयातनगर स्थित दरगाह को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। दरगाह को अबतक सात फीट हटाया गया है। यह काम रुड़की से आई टीम जैक तकनीक उपयोग से कर रही है।

विज्ञापन
Sambhal: dargah was lifted and moved seven feet back, team experts arrived to remove dome Chandausi
हयातनगर दरगाह को पीछे खिसकाते मजदूर - फोटो : संवाद

विस्तार

हयातनगर स्थित दरगाह को शिफ्ट करने के कार्य में तेजी लाई गई है। सोमवार को दरगाह को उठाकर सात फीट हटा दिया गया है। रुड़की से आई टीम का कहना है कि मंगलवार को पांच फीट और हटाया जाना है। इसके बाद फाउंडेशन जो तैयार किए हैं उन पर रख दिया जाएगा।

विज्ञापन


उसके बाद चिह्नित स्थान पर शिफ्ट किया जाना है। बताया कि दरगाह के चारों तरफ जैक लगाकर उठाया जा रहा है। इसमें पूरी सावधानी बरतनी पड़ रही है, क्योंकि दरगाह पुरानी निर्मित है। संभल-बहजोई मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण किया जाना है।
विज्ञापन


इस चौड़ीकरण की जद में दरगाह और मस्जिद के साथ मंदिर का भी कुछ हिस्सा आ गया है। मस्जिद तो मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी ध्वस्त कर दी है। दरगाह को मुख्य मार्ग किनारे से 30 फीट पीछे शिफ्ट किया जा रहा है। यह दरगाह मदरसा परिसर में शिफ्ट की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फीट चौड़ी व 25 फीट लंबी इस दरगाह को जैक के माध्यम से उठाकर रुड़की से आई टीम शिफ्ट कर रही है। टीम का कहना है कि दरगाह को पूरी तरह से शिफ्ट करने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा।

मस्जिद का गुंबद हटाने पहुंची एक्सपर्ट की टीम, बांधे पाड़
चंदौसी में मोहल्ला लक्ष्मणगंज में पालिका की साढे़ छह बीघा जमीन पर बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को मस्जिद कमेटी द्वारा ध्वस्त करने का कार्य सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही मजदूर मस्जिद को ध्वस्त करने में जुट गए। तो वहीं संभल से आई एक्सपर्ट की टीम ने मस्जिद के गुंबद को हटाने के लिए पाड़ बांधने का कार्य भी शुरू कर दिया।

कमेटी का कहना है कि गुंबद हटने के बाद जल्द ही मस्जिद को ध्वस्त करा दिया जाएगा। पालिका की लक्ष्मणगंज में साढ़े छह बीघा भूमि पर रजा-ए-मुस्तफा नाम से एक मस्जिद व 34 मकान अवैध रूप से बने हैं। मस्जिद कमेटी की ओर से दस्तावेज नहीं दिखाने पर प्रशासन ने मस्जिद को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे।

साथ ही शनिवार को 34 मकानों को 15 दिन में खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। इसमें मस्जिद कमेटी की ओर से स्वयं ही मस्जिद ध्वस्त करने की बात कहीं गई थी। लेकिन मस्जिद के ध्वस्तीकरण का कार्य धीमी गति से होने के कारण एसडीएम ने कमेटी को फटकार लगाकर ध्वस्तीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

सोमवार को संभल से आई एक्सपर्ट की टीम मस्जिद के गुंबद हटाने के लिए पहुंची। जहां टीम के सदस्यों ने करीब 50 फीट ऊंचे गुंबद पर पाड़ बांधने का कार्य शुरू कर दिया। मस्जिद कमेटी का कहना है कि जल्द ही मस्जिद के ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed