{"_id":"690f4cc68b1db13ac2088952","slug":"sambhal-conflict-over-land-possession-14-accused-sent-to-jail-12-people-injured-in-stone-pelting-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: जमीन पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष, 14 आरोपियों को भेजा गया जेल, पथराव में 12 लोग हुए थे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: जमीन पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष, 14 आरोपियों को भेजा गया जेल, पथराव में 12 लोग हुए थे जख्मी
Sat, 08 Nov 2025 07:29 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)।
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:29 PM IST
सार
जुनावई थाना क्षेत्र में गंगा किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष में पुलिस ने आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले में कुल 14 आरोपी जेल जा चुके हैं। इस घटना में दर्जनभर लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 नामजद और 14 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जुनावई थाना क्षेत्र में गंगा किनारे खाली पड़ी सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे को लेकर दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुए संघर्ष में आरोपी आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में 14 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
पता हो कि बीते बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र में साधु मढ़ी आश्रम के पास खाली पड़ी सिंचाई विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर कब्जे को लेकर तीन ग्रामों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले, फायरिंग भी हुई। इसमें करीब दर्जन भर लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्ष के 17 नामजद व 14 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया था। शनिवार को 8 अन्य आराेपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अब तक 14 आराेपियों को जेल भेजा जा चुका है। बाकी फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा दबिशें दी जा रही हैं। बताया जाता है कि गंगा किनारे सिंचाई विभाग की हजारों बीघा जमीन खाली पड़ी है, जिस पर दबंगों द्वारा कब्जा कर फसल उगाई जाती है।
इस जमीन को लेकर कई बार पहले भी संघर्ष हो चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह का कहना है कि शनिवार को आराेपी तोताराम, राजेश, भगवान दास, रामदास, अंतराम, दीपक, राजीव, संकित कुमार आदि 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।