Sambhal News : चकनाचूर हो गई थी मजदूरों की हड्डियां, दम घुटने से थम गईं थीं सांसें
Sambhal Cold Storage Collapse : पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश, सूरज, इश्तियाक और राज कुमार के सिर की हडि्डयां चकनाचूर हो गई थीं जबकि भूरे, दिलशाद, राकेश और सोमपाल की पसलियां और पैरों और हाथों की हड्डियां टूटी मिली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के शीतगृह के मलबे में दबने वाले मजदूरों के शरीर की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में मजदूरों के सिर, पसलियां, पैर और हाथों की हड्डियां टूटी मिलीं हैं जबकि दम घुटने से मजदूरों की सांसें थमीं थीं।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे तक दस मजूदरों के शवों का पोस्टमार्टम मुरादाबाद में किया गया। दो डॉक्टरों की टीम दोपहर बारह बजे ही अलर्ट कर दी गई थी। डॉक्टरों के अलावा अन्य कर्मचारी भी टीम में शामिल किए गए।
इस दौरान डिजिटल वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ को कंट्रोल करने और किसी तरह का यहां हंगामा न हो। इसके लिए पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था।
बदायूं के बसेड़ा निवासी सोमपाल, बदायूं के इस्लाम नगर थानाक्षेत्र के एतरामपुर निवासी दिलशाद, चंदौसी के बुर्रई निवासी राकेश, चंदौसी के एतोल निवासी भूरे, सतीश और सूरज के अलावा चंदौसी के कैथल निवासी राजकुमार, चंदौसी के मई निवासी इश्तियाक, कैथल निवासी शीशुपाल के शवों पोस्टमार्टम किया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश, सूरज, इश्तियाक और राज कुमार के सिर की हडि्डयां चकनाचूर हो गई थीं जबकि भूरे, दिलशाद, राकेश और सोमपाल की पसलियां और पैरों और हाथों की हड्डियां टूटी मिली हैं।
इसके अलावा घंटों तक मलबे में दबे रहने के कारण दम घुट जाने के कारण सांसें थम गई थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दस शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिए हैं।