फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal chakbandi department employee dead body found in room on bed door locked from inside

संभल: गुन्नौर में चकबंदी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला, अंदर से बंद था दरवाजा

Thu, 28 Apr 2022 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Apr 2022 04:09 PM IST
सार

मायादेवी मुकेश बाबू के मकान पर खाना बनाने व साफ-सफाई का काम करती थी। गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे वह उनके घर पहुंची, तो जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर कोई जबाव नहीं मिला, तो मायादेवी ने लेखपाल को फोन कर सूचना दी।

विज्ञापन
Sambhal chakbandi department employee dead body found in room on bed door locked from inside
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गुन्नौर चकबंदी विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। कमरा अंदर से बंदा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और शव कब्जे में ले लिया है। छोटा बेटा नितिन भी मौके पर पहुंच गया। बेटे ने बताया कि उसके पिता को लीवर की समस्या थी।

विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर के थाना व गांव गढिया रंगीन निवासी मुकेश बाबू (55) चकबंदी विभाग गुन्नौर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। गुन्नौर के मोहल्ला घासमंडी में सुभाष चंद के मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहते थे। उनके परिजन शाहजहांपुर में ही रहते हैं।
विज्ञापन


मायादेवी मुकेश बाबू के मकान पर खाना बनाने व साफ-सफाई का काम करती थी। गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे वह उनके घर पहुंची, तो जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर कोई जबाव नहीं मिला, तो मायादेवी ने लेखपाल को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल की सूचना पर सहायक चकबंदी अधिकारी प्रताप सिंह, व अन्य कर्मचारी आ गए। दरवाजा अंदर से बंद होने पर सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर गुन्नौर बिजेंद्रपाल सिंह को बुलाया गया। पुलिस ने कुंडा तोड़कर जीने का दरवाजा खोला। ऊपर जाकर देखा, तो कमरा भी अंदर से बंदा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा, तो मुकेश बाबू चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सूचना पर मृतक का छोटा बेटा सचिन कुमार व बेटी सुधा पहुंच गए हैं।

आठ दिन पहले आया था छोटा बेटाः 
मृतक के बेटे सचिन कुमार ने बताया कि वह आठ दिन पहले अपने पिता से मिलने आया था। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। लीवर में समस्या थी। मई माह में वेतन आने पर जांच कराने की बात कह रहे थे। उससे पहले ही यह हादसा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


चकबंदी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव कमरे में पड़ा मिला है। बेटा बीमार होने की बात कह रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। शव कब्जे में ले लिया गया है।-देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गुन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed