फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Case filed against two Imams for playing loud speakers in mosque, police warned them earlier

संभल: मस्जिद में तेज लाउडस्पीकर बजाने में दो इमामों पर केस, पुलिस ने पहले भी दी थी चेतावनी

Thu, 23 Jan 2025 02:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 02:02 PM IST
सार

ईदगाह और कुरेशियान मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पुलिस ने दोनों इमामों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्हें पहले भी कम आवाज में बजाने की हिदायत दी गई थी।

विज्ञापन
Sambhal: Case filed against two Imams for playing loud speakers in mosque, police warned them earlier
लाउडस्पीकर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईदगाह और कुरेशियान स्थित मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के मामले में पुलिस ने दोनों इमामों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा संजय कुमार की ओर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि 21 जनवरी को  ईदगाह व कुरेशियान मस्जिद में मानक से अधिक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा था।

विज्ञापन


इसको लेकर दोनों इमामों को पहले भी कई बार लाउड स्पीकर को कम आवाज में बजाने के लिए हिदायत दी गई थी। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में ईदगाह मस्जिद के इमाम रिहान व कुरेशियान मस्जिद के इमाम आले नवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

45 और उपद्रवियों के खिलाफ वारंट जारी कराएगी पुलिस

नखासा थाना पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन उपद्रवी घर छोड़कर भागे हुए हैं। यह वह उपद्रवी हैं जिनके खिलाफ नखासा थाना पुलिस ने गैरजमानती वारंट जारी कराया है। अन्य जो फोटो के माध्यम से उपद्रव करते हुए दिखाई दिए हैं उनकी भी पहचान के लिए टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर 45 उपद्रवियों के खिलाफ संभल कोतवाली पुलिस भी गैरजमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में लगी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 70 उपद्रवियों को संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है। 24 उपद्रवियों के खिलाफ नखासा थाना पुलिस ने गैरजमानती वारंट जारी कराया है।

बताया कि वांछित चल रहे उपद्रवियों की तलाश लगातार की जा रही है। यह उपद्रवी शहर छोड़कर कहीं दूसरे शहरों में जाकर छिप गए हैं। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। एसपी का कहना है कि जल्द ही इन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान उपद्रव किया गया था।


इसमें फायरिंग, पत्थरबाजी और आगजनी की थी। इसके बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रव किया था। पुलिस ने तीनों स्थानों पर हुए उपद्रव के मामले में सात एफआईआर दर्ज की थीं। जिसमें 2750 अज्ञात व कई नामजद किए गए थे। पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज हैं जबकि दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed