फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Body of artisan found hanging in factory, woman died under suspicious circumstances.

Sambhal: कारखाने में फंदे से लटका मिला कारीगर का शव, संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 28 Jan 2024 02:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 02:43 PM IST
सार

सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी नाजिर ने हस्तशिल्प कारखाने में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि वह पिता की बीमारी से परेशान था। उसके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Body of artisan found hanging in factory, woman died under suspicious circumstances.
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हयातनगर थानाक्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला पीला खदाना निवासी नाजिर (25) पुत्र निजामुद्दीन का शव हस्तशिल्प कारखाने में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि युवक अपने पिता की बीमारी से परेशान था। इसके चलते ही उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


भाई सलमान ने बताया कि उनका हस्तशिल्प कारखाना मोहल्ला निवासी शमीम की साझेदारी में अब्बासी कॉलोनी में है। सुबह दस बजे उनका भाई नाजिर कारखाना जाने की बात कहकर घर से गया था। शुक्रवार को छुट्टी के चलते कारखाने में कोई दूसरा कारीगर नहीं था।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो कारखाने की छत से फंदे के सहारे शव लटका था। वहीं थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि परिजनों से जानकारी करने पर मालूम हुआ है कि युवक अपने पिता की बीमारी से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक युवक अपने छह भाई और चार बहनों में पांचवें नंबर का था। मां महताब जहां का रो रोकर बुरा हाल है।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जुनावई क्षेत्र के गांव दफ्तरा निवासी युवती की उसकी ससुराल इस्लामनगर के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर ससुराल पहुंचे मृतका के पिता अपनी पुत्री के शव को अपने गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।



गांव दफ्तरा निवासी बुजुर्ग ने अपनी पुत्री की शादी 15 साल पहले थाना इस्लामनगर के एक गांव निवासी युवक से की थी। उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की ससुराल में मौत हो गई है। इसके बाद पिता के साथ गांव के ही कुछ लोग मृतका के ससुराल पहुंचे और शव को अपने गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed