फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Bloody conflict over MNREGA road, one killed in firing, three injured, police searching accused

Sambhal: मनरेगा सड़क को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत..तीन लोग घायल, पुलिस को आरोपियों की तलाश

Wed, 30 Apr 2025 08:29 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 08:29 PM IST
सार

संभल के गांव भीकनपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस बीच हुई फायरिंग में किसान साहब सिंह यादव की माैत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sambhal: Bloody conflict over MNREGA road, one killed in firing, three injured, police searching accused
फायरिंग में एक की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर में बुधवार की सुबह उस समय खूनी संघर्ष हो गया जब जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से राइफल और दोनाली बंदूक से हमला बोला गया। किसान साहब सिंह यादव (55) की गोली मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


मृतक के परिवार के चार लोग छर्रे व बंदूक की बट के हमले में घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव भीकनपुर में गांव के बाहर खेतों से होकर मनरेगा के अंतर्गत चकमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के बाहर ही साहब सिंह यादव पुत्र दरयाव सिंह और गांव के ही सुभाष पुत्र सोमपाल का खेत बराबर से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब सिंह के भाई राजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके बड़े भाई साहब सिंह यादव, भतीजा शैलेंद्र समेत परिवार के देवेश व विवेक पुत्र गण महेश व पिता दरयाव सिंह पुत्र मुंशी खेत पर थे और अपने खेत से होकर चकमार्ग निकलवा रहे थे।

मनरेगा मजदूरों द्वारा चकमार्ग पर मिट्टी डालने का किया किया जा रहा था। तब ही सुभाष पुत्र सोमपाल, अमित पुत्र सुभाष, अजय पुत्र सुभाष, शिव सिंह पुत्र राजाराम तथा दुर्गपाल पुत्र महावीर निवासी गण भीकनपुर, भाई साहब सिंह और भतीजों से कहने लगे कि आप अपने खेत में चकमार्ग क्यों निकलने दे रहे हो।

हम अपने खेत में चकमार्ग नहीं निकलने देंगे और न ही अपने खेत से मिट्टी डालने देंगे। कहते हुए गाली-गलौच करने लगे।कुछ देर बाद ही सुभाष और उसका पुत्र अमित अपने घर से अपने भाई अशोक के नाम की लाइसेंसी दो नाली बंदूक व 315 बोर की लाइसेंसी राइफल लेकर आ गये।

उक्त पांचों लोगों ने एक राय होकर भाई व भतीजों को राइफल की बट से मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान भाई व भतीजों को जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। इस दौरान करीब चार राउंड फायर किए गए। एक गोली साहब सिंह यादव के पेट में लगी। जिससे साहब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।


शैलेंद्र, देवेश, विवेक व दरयाव सिंह छर्रे व बट लगने से घायल हो गए। फायर की आवाज सुन कर ग्रामीण व परिवार के अन्य लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। जिससे हमलावर भाग निकले। सूचना पाकर थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा फोर्स के साथ मौेके पर पहुंचे और घटना के बावत जानकारी ली। एएसपी श्रीश्चंद्र ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed