फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Bike rider dies due to car collision, second serious in Chandausi

संभल: चंदौसी में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, सराय सिकंदर संपर्क मार्ग पर हुआ हादसा

Thu, 19 May 2022 07:36 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, नरौली/चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौली/चंदौसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 19 May 2022 07:36 PM IST
सार

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी अरुण कुमार बुधवार रात चंदौसी में एक रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने गया था। साथ में मोहल्ले का ही उसका दोस्त गुरमीत गया था। लौटते समय अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sambhal Bike rider dies due to car collision, second serious in Chandausi
कार एक्सीडेंट

विस्तार

संभल-चंदौसी मार्ग से गांव सराय सिकंदर संपर्क मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया।

विज्ञापन


थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी अरुण कुमार (19) पंजाब में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले ही घर आया था। बुधवार की रात चंदौसी में एक रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने गया था। साथ में मोहल्ले का ही उसका दोस्त गुरमीत (18) गया था। अरुण बाइक चला रहा था। रात करीब एक बजे दोनों दोस्त बाइक से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन


संभल- चंदौसी मार्ग से गांव सराय सिकंदर संपर्क मार्ग पर सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को अपनी जीप व दूसरे को एंबुलेंस से सीएचसी चंदौसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा गुरमीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। हादसे में कार की नंबर प्लेट मौके पर ही टूटकर गिर गई थी। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दोस्त की बाइक मांग कर ले गया था

पिता ने बताया कि उनका बेटा अरुण चंदौसी दावत में जाने के लिए गांव के ही अपने दोस्त अजय की बाइक मांग कर ले गया था। ग्रामीण मेघ सिंह ने बताया कि अरुण पंजाब से घर आया था। उसकी शादी के लिए लड़की वाले देखने के लिए आने वाले थे। उसके पिता लल्लू सिंह दिव्यांग हैं। वह परिवार के पालन पोषण में पिता का सहयोग करता था। परिवार में अब उसकी मां, दो छोटे भाई व एक बहन रह गए हैं।

हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान

ग्रामीणों ने बताया कि बाइक चला रहा अरुण हेलमेट नहीं पहने था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। अगर हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed