फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: ASI team inspected Jama Masjid, saw the condition of ancient well-dargah

Sambhal News: एएसआई की टीम ने जामा मस्जिद का निरीक्षण किया, प्राचीन कुएं-दरगाह व पास बने मकानों की स्थिति देखी

Thu, 23 Jan 2025 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 12:21 PM IST
सार

Sambhal Violence: एएसआई की टीम ने सरायतरीन की जामा मस्जिद, प्राचीन कुएं, दरगाह और आसपास की इमारतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। जिले की छह संरक्षित इमारतों की देखभाल पर भी चर्चा हुई। टीम प्राचीन संरचनाओं के संरक्षण के लिए लगातार निरीक्षण कर रही है।

विज्ञापन
Sambhal: ASI team inspected Jama Masjid, saw the condition of ancient well-dargah
संभल में एएसआई की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

Sambhal Jama Masjid News: एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की टीम ने बुधवार को सरायतरीन के मोहल्ला दरबार स्थित जामा मस्जिद का निरीक्षण किया। साथ ही मस्जिद के नजदीक स्थित प्राचीन कुएं, दरगाह और आसपास बने मकानों का भी निरीक्षण किया है। टीम प्राचीन इमारतों का लगातार निरीक्षण कर रही है।

विज्ञापन


जो इमारतें प्राचीन हैं और संरक्षित करने योग्य हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बुधवार को मेरठ से एएसआई की टीम संभल पहुंची और सरायतरीन की जामा मस्जिद और कुएं, दरगाह और आसपास के मकानों का निरीक्षण किया है। टीम ने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन


बताया कि एएसआई की टीम द्वारा प्राचीन इमारतों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आगे जो भी निर्णय होगा उसको एएसआई द्वारा ही लिया जाना है। मालूम हो एएसआई की टीम ने शहर और उसके आसपास के तीर्थ व कूप का भी निरीक्षण दस दिन पहले किया था। जिले में छह इमारतें एएसआई द्वारा संरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें संभल की जामा मस्जिद, सौंधन का किला, फिरोजपुर का किला, चंद्रेश्वर तीर्थ, बेरनी मंदिर और गुमथल शामिल हैं। डीएम द्वारा इन संरक्षित इमारतों की बेहतर देखभाल के लिए पत्राचार किया जा चुका है। इसके बाद ही लगातार टीम संभल में दौरा कर निरीक्षण कर रही है। 

एक घंटे तक शहर में घूमी टीम : जामा मस्जिद का निरीक्षण करने के लिए पहुंची टीम करीब एक घंटे तक शहर में घूमी। इस दाैरान टीम ने जामा मस्जिद और प्राचीन कुओं की जानकारी भी जुटाई है।

कब्रिस्तान का भी हाल देखा

सरायतरीन जामा मस्जिद व प्राचीन कुएं का निरीक्षण करने पहुंची एएसआई की टीम ने तरीन कब्रिस्तान का भी निरीक्षण किया। यह कब्रिस्तान और इस कब्रिस्तान में स्थित भवन का निरीक्षण किया। इसी तरह मस्जिद के आसपास बने भवनों को भी बारीकी से देखा है। बताया जा रहा है कि मस्जिद के आसपास तमाम भवन पुराने जमाने के बने हुए हैं। इन भवनों की जानकारी भी एएसआई की टीम ने जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed