फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Animals unable to pull brick laden buggy in scorching heat, driver set fire under their feet, Video

निर्ममता की हद पार: भीषण गर्मी में ईंट लदी बग्गी नहीं खींच पाए पशु, मजदूर ने पैरों के नीचे लगा दी आग, Video

Wed, 14 May 2025 04:20 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 04:20 PM IST
सार

चंदाैसी ईंटों से लदी बुग्गी को न खींच पाने पर गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगा दी गई। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Sambhal: Animals unable to pull brick laden buggy in scorching heat, driver set fire under their feet, Video
चंदाैसी में पशुओं के पैर के नीचे जलाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भीषण गर्मी में ईंट से लदा डनलब (बग्गी) न खींचने पर गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगा दी गई। पशु क्रूरता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर वंदेमातरम ने कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो बदायूं रोड स्थित एक ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि डनलब कई गुना ज्यादा ईंट लादे गए हैं।
विज्ञापन


इसको भीषण गर्मी में गोवंशीय पशु खींच नहीं पा रहे। इस पर भट्ठा स्वामी ने डनलब चालक को गोवंशीय पशु के पैरों के नीचे आग लगाने की बात कही। इसके बाद चालक ने पशु के पैरों के नीचे पराली डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के बाद पशु इस पर पैर मारता नजर आ रहा है। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया। इससे हिंदू संगठनों व भाजपाईयों ने रोष व्याप्त है। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed