फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal animal thief shot farmer after being caught, farmer serious

संभल: घेराबंदी कर पकड़े जाने पर पशु चोर ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 18 May 2022 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 May 2022 05:02 PM IST
सार

चोर ने गोली मारने की धमकी दी पर नबाव सिंह ने चोर को नहीं छोड़ा। इसके बाद चोर ने नबाव सिंह को गोली मार दी। गोली दाईं ओर आंख के पीछे कनपटी के पास लगी। गोली लगते ही नबाव सिंह गिर पड़े। इसके बाद चोर भाग गए।

विज्ञापन
Sambhal animal thief shot farmer after being caught, farmer serious
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

संभल के गांव सैंजना अहरान के जंगल में मंगलवार की रात ग्रामीणों ने पशु चोरों का पीछा कर लिया। जंगल में घेराबंदी कर पकड़े जाने पर पशु चोर ने एक किसान को गोली मार दी। किसान के दाईं ओर कनपटी के पास गोली लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


किसान को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। गुन्नौर क्षेत्र के गांव सैंजना अहरान में मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे पशु चोर आ गए। गांव में चामुंडा देवी पर भागवत कथा हो रही थी। ग्रामीण मलखान सिंह करीब डेढ़ बजे वापस घर आ रहे थे। गांव के पास घात लगाए बैठे चोरों को मलखान सिंह ने देख लिया और पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


चोर गोली मारने की धमकी देकर भागने लगे। मलखान सिंह के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। जंगल में किसान नबाव सिंह (46) छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। ग्रामीणों का शोर सुनकर नबाव सिंह भी घात लगाकर बैठ गए और भाग रहे चार चोरों में से एक को नबाव सिंह ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर ने गोली मारने की धमकी दी पर नबाव सिंह ने चोर को नहीं छोड़ा। इसके बाद चोर ने नबाव सिंह को गोली मार दी। गोली दाईं ओर आंख के पीछे कनपटी के पास लगी। गोली लगते ही नबाव सिंह गिर पड़े। इसके बाद चोर भाग गए।

चोरों का पीछा कर रहे ग्रामीण नबाव को उठाकर घर ले गए, वहां से सीएचसी गुन्नौर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। रात में ही सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।


गांव में रात के समय पशु चोर गांव सैंजना अहरान में आ गए थे। ग्रामीणों ने उनका पीछा कर किया जिसके बाद जंगल में एक किसान ने चोर को पकड़ लिया। तब चोर किसान को गोली मारकर फरार हो गए। जांच की जा ही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed