{"_id":"6878f1968489344883042ac9","slug":"sambhal-advocate-injured-in-bull-attack-dies-accident-happened-while-returning-home-from-court-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: सांड के हमले में घायल अधिवक्ता ने तोड़ा दम, कोर्ट से घर आने के दाैरान हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: सांड के हमले में घायल अधिवक्ता ने तोड़ा दम, कोर्ट से घर आने के दाैरान हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
Thu, 17 Jul 2025 06:20 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:20 PM IST
सार
पचाक गांव निवासी अधिवक्ता सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दाैरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन
सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले धर्मेश कुमार
- फोटो : संवाद
विस्तार
बनियाठेर में सांड के हमले में घायल पचाक गांव के रहने वाले अधिवक्ता धर्मेश कुमार की उपचार के दौरान बरेली के रुहेलखंड अस्पताल में मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अधिवक्ता की पत्नी वर्षा देवी ने बताया कि नाै जुलाई को उनके पति न्यायिक काम से जिला न्यायालय बदायूं गए थे।
विज्ञापन
शाम साढ़े सात बजे करीब बाइक से बदायूं से लौटते वक्त कोतवाली बिसौली के ग्राम भटपुरा में रास्ते में खड़े सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इसमें पति धर्मेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की ओर से सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी बिसौली पहुंचे।
विज्ञापन
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें तत्काल बरेली के रुहेलखंड अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह सवा नौ बजे करीब अधिवक्ता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता की मौत की खबर जब गांव पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। अधिवक्ता के परिवार में पत्नी वर्षा व उसके चार बच्चे जिनमें अमृता (7), अदिति(5), आरव(3), अन्वी (3 माह) हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
अधिवक्ता धर्मेश कुमार की मौत की खबर से जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह 11.30 बजे बार रूम में आयोजित शोक सभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण का आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इसके साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहे। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में होने वाले नामांकन प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 18 जुलाई को होगी।