{"_id":"6957b56b3fae207517046588","slug":"sambhal-administration-issues-notices-to-48-people-over-cemetery-land-encroachment-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण में 48 लोगों को नोटिस, जामा मस्जिद क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण में 48 लोगों को नोटिस, जामा मस्जिद क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई
Fri, 02 Jan 2026 05:39 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, संभल
पीटीआई, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Jan 2026 05:39 PM IST
सार
संभल में जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने 48 लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। 30 दिसंबर को भारी सुरक्षा के बीच हुई पूरे क्षेत्र में नापजोख की गई थी। जवाब संतोषजनक न होने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संभल में कब्रिस्तान की पैमाइश करते कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
विवादित जामा मस्जिद–श्री हरिहर मंदिर क्षेत्र से सटी कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इस संबंध में 48 लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, कोटपूर्वी इलाके में स्थित इस भूमि की पैमाइश 30 दिसंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कराई गई थी। यह कार्रवाई कब्रिस्तान की जमीन पर मकान और दुकानों के अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद की गई थी।
विज्ञापन
नाप-जोख के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने कथित अतिक्रमण की स्थिति का आकलन किया। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में 48 लोग अनधिकृत रूप से भूमि पर कब्जा किए पाए गए, जिन्हें शुक्रवार को नोटिस सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
सभी को 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने का माैका दिया गया है। जवाब मिलने के बाद उनकी विधिक जांच की जाएगी। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।
तहसीलदार ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में 22 मकान और दुकानों का जिक्र था लेकिन मौके पर कई परिवार निवास करते मिले। इसी कारण प्रत्येक कब्जाधारी को अलग-अलग नोटिस जारी किया गया। इससे इसकी संख्या बढ़कर 48 हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत में बताया गया है कि प्लॉट संख्या 32/2 की लगभग 4780 वर्ग मीटर भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। माना जा रहा है कि यह अतिक्रमण 60 से 65 वर्ष पुराने हैं।
इसी तथ्य को स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग ने भूमि मापन की प्रक्रिया पूरी की है। प्रशासन ने साफ किया है कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन